बॉलीवुड

निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया खास उपहार, पत्नी को इस अंदाज में KISS करते नजर आए सिंगर

निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है। पति के जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 10:50 AM IST
Nick jonas priyanka chopra romantic photo viral
Nick jonas priyanka chopra romantic photo viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। शादी के बाद प्रिंयका भले ही अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हो लेकिन पति निकजोनस के साथ की रोमाटिंक तस्वीरों को शेयर करना नही भूलती है। दोनों अक्सर अपनी कैंडिड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पीसी के पति यानि निक जोनस से कल 16 सितंबर को अपनी 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। पति के जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर प्रियंका ने निक को खास अंदाज से विश किया है।

इन दिनो प्रियंका अपने नए शो लेकर काफी व्यस्त चल रही है और इसके लिए वो लंदन में रहकर समय बीता रही हैं लेकिन पति के जन्मदिन को खास मनाने के लिए वो अमेरिका पहुंचीं। उन्होंने निक का जन्मदिन पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में मनाया। प्रियंका ने निक के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखकर अपने दिल की बात कही है।

खास है कैप्शन

जन्मदिन के खास मौके पर प्रियंका ने निक को जहां गले से लगाकर अपना प्यार जाहिर किया है तो वहीं निक भी प्रियंका को किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी... आपके होने के लिए धन्यवाद।‘

प्रियंका इस समय अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग पर काफी व्यस्त चल रही हैं। कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। जो सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। रेड ऑउटफिट में ली गई तस्वीर में प्रियंका काफी गॉर्जियस नजर आईं।इसके अलावा उनके गले का मंगलसूत उनकी खूबसूरती पर और चार-चांद लगा रहा है। उनका यह मंगलसूत्र भी काफी चर्चा में बना हुआ है।

Published on: