बॉलीवुड

निक जोनस का हाथ थामे नजर आई प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर हो रही है Viral

दोनों जिस भी तस्वीर में साथ होते हैं उसे रोमांटिक बना देते हैं तो इस तस्वीर में भी निक (Nick Jonas) और प्रियंका (Priyanka Chopra) हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।
2 min read
priyanka_chopra_jonas_.jpeg

नई दिल्ली: हमारी इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब जब से उन्होंने विदेशी बाबू निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की है तो वो भी भारत में चर्चाएं बटोरते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निक के साथ उनकी लेडी लव प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद हैं। दोनों जिस भी तस्वीर में साथ होते हैं उसे रोमांटिक बना देते हैं तो इस तस्वीर में भी निक और प्रियंका हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

निक जोनस (Nick Jonas) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि जोनस ब्रदर्स के एल्बम Sucker को एक साल हो गया है। इस मौके पर निक ने ये तस्वीर शेयर की है। दोनों ही तस्वीर में हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। निक और प्रियंका की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। निक ने कैप्शन में लिखा- 'बैंड को लेकर हमने कई उतार चढ़ाव देखे। आज हमने एक साल पूरे कर लिए और हम बीते समय को देख रहे हैं। हम महसूस करते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे प्रशंसक हैं और हमें यह सब एक परिवार के रूप में करने के लिए मिलता है। आप लोगों को एक साल मुबारक हो और हम आप सभी से प्यार करते हैं। धन्यवाद।'

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की है। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थीं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया था। अब उनके फैंस को इंतजार है कि कब वह बॉलीवुड में अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगी। वहीं निक जोनस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों रियलिटी शो 'द वॉइस' में जज की भूमिका में हैं।

View this post on Instagram

Pre-Grammys

A post shared by Priyanka Chopra a Jonas (@priyankachopra) on

Updated on:
29 Feb 2020 02:10 pm
Published on:
29 Feb 2020 02:08 pm