
नई दिल्ली। देश की बेटी निर्भया के दोषियों को आखिरकार 8 साल बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। आज सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल इन दोषियों को फांसी की सजा दी गई। निर्भया के साथ हुए इस न्याय से पूरे देश में खुशी का माहौल है। पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी खुशी दिखाई दे रही है। सिनेमाजगत से भी स्टार्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें निर्भया की इस लड़ाई में बॉलीवुड ने भी आवाज़ उठाई थी।
बॉलीवुड से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ( Shusmita Sen ) ने निर्भया केस में हुए न्याय पर ट्वीट करते हुए कहा- 'मां के धैर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया है।'
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ) ने भी निर्भया के साथ हुए न्याय पर अपनी खुशी जताते हुए ट्वीट पर लिखा- निर्भया के माता-पिता, उनके दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। समय जरूर लगा लेकिन न्या हुआ है।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ( Tapsee Pannu ) ने भी संघर्ष से भरी निर्भया की लड़ाई पर आए फैसले खुद को खुश बताया। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब निर्भया की मां और खुद उनका परिवार चैन की नींद सो पाएगा। ये काफी लंबा और संघर्षपूर्ण लड़ाई रही है।
बता दें कि निर्भया मामले पर पहली बार देश एकजुट कर सामने आया था। सभी ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार लगाई थी। केस चलते-चलते 8 साल हो गए। लेकिन सबकी नज़रे इंसाफ पर थी। आज वो घड़ी आई और दोषियों को फांसी देकर निर्भया को इंसाफ दिलाया गया।