बॉलीवुड

बजट 2020 के आते ही मीम्स की लगी झड़ी, सोशल मीडिया पर छाए फनी जोक्स

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बजट पेश करने के बाद आए फनी जोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स (Social Media Memes) लोग व्यंग करके पूछ रहे अर्थव्यवस्था का हाल
less than 1 minute read
Feb 01, 2020
mpodi.jpg

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट 2020 पेश कर दिया है जिसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये दूसरा बजट रहा। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स कहां चुप बैठने वाले थे उन्होंने भी मीम्स की बाढ़ ला दी है। इन फनी जोक्स (Funny Jokes) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये मीम्स निर्मला सीतारमण के कुछ शब्दों का बहुत बार उच्चारण करने को लेकर को तो बन ही रहे हैं। इसके अलावा सरकार पर कटाक्ष भी किया गया है। किसी ने महंगाई पर तो किसी ने मिडिल क्लास को लेकर व्यंग कसा है।

एक यूजर ने लिखा- स्कीम किसके लिए है फिर?

दूसरे यूजर ने कहा कि बजट का सत्यानाश हो चुका है। अर्थव्यवस्था कहां जा रही है?

दरअसल, लोग बजट 2020 से कुछ ज्यादा संतुष्ट नहीं नज़र आ रहे हैं। इसीलिए कुछ सैलरी तो कुछ मध्यम वर्ग की समस्या को दर्शाते हुए सवाल कर रहे हैं। एक मीम में आमिर खान की फिल्म लगान के एक सीन को दिखाया गया है। नौकरी ढूंढ रहे यूवाओं की परेशानियों को ये मीम्स बखूबी दर्शा रहे हैं।

Published on:
01 Feb 2020 05:51 pm