बॉलीवुड

‘सेक्रेड गेम्स’ के तीसरे सीजन को लेकर नवाजुद्दीन ने किया बड़ा खुलासा, हर कोई हैरान

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ( Nawazuddin Siddiqui ) को वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' ( Sacred Games ) से काफी लोप्रियता हासिल हुई थी। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस सीरीज के तीसरे पार्ट.....
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2020, 4:12 PM IST
Nawazuddin Siddiqui
Nawazuddin Siddiqui

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ( Nawazuddin Siddiqui ) को वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' ( Sacred Games ) से काफी लोप्रियता हासिल हुई थी। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस सीरीज के तीसरे पार्ट की बहुत कम संभानाए हैं। क्योंकि विक्रम चंद्रा के उपन्यास की लगभग सारी कहानी बताई जा चुकी है। ऐसे में तीसरे सीजन के लिए कुछ नहीं बचा है।

नवाज ने बताया, 'सेक्रेड गेम्स' ( Web Series Sacred Games ) के पहले सीजन को दुनिया में प्रशंसा मिली। मैं तनिष्ठा मुखर्जी की फिल्म की शूटिंग रोम में कर रहा था। वहां बहुत सारे लोग इस सीरीज को लेकर बात कर रहे थे। इसके बाद हमने महसूस किया कि इसका दूसरा सीजन बनना चाहिए। दूसरा पार्ट बना, लेकिन उसे ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई। इस सीरीज के पहले पार्ट के कुछ डायलॉग्स काफी लो कप्रिय हुए, लेकिन उनका श्रेय मैं नहीं ले सकता। क्योंकि जो डायलॉग मैंने बोले थे, उन्हें किसी और ने लिखा। हमारे यहां अक्सर डायलॉग्स के हिट होने पर अभिनेता को श्रेय दिया जाता है। यश चोपड़ा साहब की 'दीवार' में शशि कपूर साहब ने बोला था 'मेरे पास मां है', लेकिन ये डायलॉग सलीम जावेद ने लिखा था, तो उन्हें ही इसका श्रेय मिलना चाहिए।

बता दें कि इन दिनों नवाज अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कही ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों मेें हैं। लॉकडाउन के बीच वे अपने घर लौट आए हैं और इन दिनों अपने खेतों में खूब पसीना बहा रहे हैं। पिछले दिनों की खेत में काम करते हुए नवाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इससे पहले नवाज अपनी पत्नी आलिया के साथ घरेलू विवाद को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं।

खबर है कि नवाज की पत्नी आलिया तलाक लेना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने नवाज को कई नोटिस भी भेजे हैं। आलिया ने उनके भाई शमास पर भी कई आरोप लगाए थे। आलिया का कहना है कि उनके भाई नमास ने उन्हें कई बाद बदनाम करने की कोशिश की है। यह बात मैं खुद नवाज को बता चुकी हूं, लेकिन उन्होंने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

Published on: