बॉलीवुड

कहां से और किस धर्म से बिलोंग करती हैं आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

Aryan Khan Dating: खबर है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान की लाइफ में किसी खास हसीना ने एंट्री कर ली है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह हसीना कौन हैं और किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं।

2 min read
Aryan Khan Dating Mystery Girl

Aryan Khan Dating Nora Fatehi: बॉलीवुड गलियारों में यह खबरें तेजी से बढ़ रही है कि बॉलीवुड के बादशाह खान के बेटे आर्यन खान का दिल एक खास हसीना पर आ गया है। यह हसीना कोई और नहीं बल्कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कनाडाई एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) हैं। आज बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं नोरा के डांसिंग, एक्टिंग और हुस्न के सभी दीवाने हैं। फिलहाल नोरा और आर्यन खान को लेकर अफवाहों का बाजार गर्उम है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। आर्यन खान (Aryan Khan) को डेट करने की हैं अफवाहें इतनी तेजी से फैल रही हैं कि इसे छुपा पाना अब नोरा और आर्यन के लिए भी नामुमकिन सा हो गया है। मोरक्कन इस्लामिक अरबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली नोरा फतेही आज फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर चुकी हैं जो किसी के लिए पाना इतना आसान नहीं है। (Nora Fatehi Religion) नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती, टैलेंट और डांसिंग स्किल्स के दमपर नोरा ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। फिलहाल डांसिंग डीवा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को डेट करने की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।


किस धर्म को बिलोंग करती हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस्लाम धर्म से हैं। वह मोरक्कन इस्लामिक अरबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फतेही का जन्म मोरक्को के एक परिवार में हुआ था। वह कनाडा में पैदा हुई और पली-बढ़ी। नोरा का कहना है कि वह 'दिल से एक भारतीय हैं'।

यह भी पढ़ें : रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कार में स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर


स्ट्रिक्ट फैमिली में पली-बढ़ी

नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक स्ट्रिक्ट फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इसलिए उन्हें कभी भी डांस सीखने की परमिशन नहीं मिली थी। वह पारंपरिक अरब परिवार से हैं। वह अपने घर पर ही डांस की प्रैक्टिस किया करती थी और अपने पसंदीदा सेलेब्स के डांस फुटेज देखती थी और उन्हीं को फॉलो करते-करते नोरा आज डांसिंग दिवा बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : सपना चौधरी पर हुई पत्थरबाजी, बीच में छोड़ा शो


यह भी पढ़ें : डिप्रेशन की वजह से सुसाइड करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण

नोरा फतेही बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते के 'दिलबर' सॉन्ग से फेमस हुई। इस सॉन्ग के रिलीज होने के पहले 24 घंटों के अंदर ही यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया था। बहरहाल, नोरा (Nora Fatehi) और आर्यन (Aryan Khan) की डेटिंग की खबरें अभी गर्म हैं और इन दोनों को अक्सर एकसाथ कई पार्टीज और इवेंट में देखा गया है।

Updated on:
05 Jan 2023 04:16 pm
Published on:
05 Jan 2023 04:13 pm
Also Read
View All