नोरा फतेही ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार फैंस को नोरा का बोल्ड लुक आया पसंद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर ही अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनके डांस स्टेप्स और अदाओं के फैंस कायल हैं। नोरा का कोई भी डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो जाता है। वहीं नोरा अपने बोल्ड और हॉट फोटोज शेयर करने में भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सेक्सी तस्वीरें साझा की थीं। नोरा ने जैसे ही इन फोटोज को फैंस के बीच शेयर किया ये तुरंत वायरल हो गईं। नोरा के फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। नोरा के बेहतरीन डांस के कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी कमाल की है।
नोरा ने ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टा की प्रोफाइल पिक्चर भी बना लिया है। नोरा इस तस्वीर में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। नोरा ने अपने बालों में एक फूल भी लगा रखा है। इसके साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा- मुझे फिर से कोई मेरी जगह बीच पर ले जाए। नोरा की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। नोरा की ये बोल्ड फोटो बहुत पसंद की जा रही है। फैंस इसे लगातार वायरल करा रहे हैं।
नोरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 20 मीलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं। जिसे लेकर उन्होंने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए थे। इसके अलावा नोरा अपने फैंस के लिए कई डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। नोरा का डांस इतना कमाल का है कि उसकी तारीफ गीता कपूर भी कर चुकी हैं। नोरा डांस इंडिया डांस में जज के रूप में दिखाई दी थीं। उस दौरान भी उन्हें खूब पसंद किया गया था।