बॉलीवुड

एक बार फिर नोरा फतेही ने ‘गरमी’ सॉन्ग पर किया डांस, Video हो रहा है जमकर वायरल

एक बार नोरा फतेही ने गरमी गाने पर डांस किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
nora_fatehi_awez_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनका कोई भी आइटम सॉन्ग हो वो सुपरहिट होता है। हाल ही में नोरा का फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D’ से आइटम सॉन्ग 'गरमी' रिलीज हुआ। इस गाने के आते ही ये सुपरहिट हो गया। अब एक बार नोरा फतेही ने 'गरमी' गाने पर डांस किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance Video) के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम से 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और साथ ही वो इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ फेमस अवेज दरबार भी हैं।

आपको बता दें कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ पोस्ट करती रहती हैं। बात करें 'स्ट्रीट डांसर 3D’ फिल्म में वरुण धवन के आलवा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभु देवा जैसे स्टार्स के आलवा पुनीत पाठक, धर्मेश, शक्ति मोहन, सलमान युसूफ खान, राघव जुयल जैसे डांसर्स भी नजर आएंगे। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

View this post on Instagram

🌼🌼

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

Updated on:
18 Jan 2020 01:39 pm
Published on:
18 Jan 2020 01:38 pm