बॉलीवुड

Nora Fatehi ने अरेबिक वर्जन पर किया शानदार डांस, मूव्स देख फैंस हुआ हैरान! VIDEO VIRAL

Nora Fatehi ने अपने डांस मूव्स से फैंस को बनाया दिवाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

2 min read
nora fatehi arabic dance

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अपने शानदार डांस से सबको आकर्षित करने वाली nora fatehi सोशल मीडिया पर अपने डांस और अपनी एक्टीविटी से हमेशा अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं। आलम यह है कि उनेक डांस का नोरा के फैंस को सोशल मीडिया पर बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इसकी वजह है सोशल मीडिया पर नोरा का एक्टिव रहना। हालांकि लोग उनके डांस के ज़बरजस्त फैन हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस और शानदार डांसर नोरा फतेही का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

दोस्तों के साथ धूम
खास बात यह है कि सोशल मीडिया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो को नोरा फतेही ने शेयर नहीं किया। नोरा का यह वीडियो भी लाजवाब है, दरअसल ये वीडियो नोरा के सुपरहिट सॉन्ग 'दिलबर' का है लेकन इसकी खासियत यह है कि यह डांस इंडियन स्टाइल में नहीं बल्कि इस तड़कते-भड़कते गाने पर नोरा ने अरेबिक वर्जन से डास कर अपने जलवे बिखेरे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, और ज़बरदस्त देखा जा रहा है। आपको बतादें इस वीडियो में नोरा अपने फ्रेड्स के साथ मस्ती के मूड में नज़र आ रही हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर

बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर से लोगों के दिलों में राज करने वाली नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी दिलकश अदा और बैली डांस से अपनी खास जगह बनाई है। नोरा के कई डांस ऐसे हैं जिन्हें उनके फैन्स कभी नहीं भुला सकते हैं। साकी साकी, दिलबर और कमरिया जैसे गानों पर नोरा ने जो डांस नंबर दिए है वह हमेशा याद किये जाते हैं, और आज भी लोग ज़बरदस्त पसंद कर रहे हैं। अगर नोरा के आने वाले प्रोजक्ट की बात करें तो उन्हें अंतिम बार 'पछताओ' सॉन्ग के फीमेल वर्जन में देखा गया था। फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में तो उन्होंने अहम भूमिका निभाई थीं, और आने वाले दिनों में वे अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अपने डास के जलवे बिखेरती नज़र आएंगी।

Updated on:
07 Sept 2020 09:51 am
Published on:
07 Sept 2020 09:26 am
Also Read
View All