डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नोरा का ये कातिलाना अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
नोरा फतेही प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। हो भी क्यों ना खूबसूरत नोरा एयरपोर्ट से लेकर कैजुअल आउटिंग के लिए पहने कपड़ों को लेकर तारीफ लूटती हैं। स्टाइलिश टॉप के साथ जींस और ड्रेसेज के साथ नोरा की स्टाइल हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाती है। फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन के लिए तैयार नोरा की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो गुलाबों सी ड्रेस पहने पहुंची थीं। फिल्म फेयर की ओर से ओटीटी के लिए हुए अवॉर्ड में पहुंची नोरा फतेही ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी थी। दो शेड हल्के और गाढ़े रंग की इस ड्रेस की ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे ग्लैमर दे रही थी। वहीं तीन परत की इस शानदार ड्रेस में नोरा गजब की आकर्षक नजर आ रही थीं। डिजाइनर marchesa की डिजाइन की हुई ड्रेस के साथ नोरा ने न्यूड शेड का पम्प्स मैच किया था।
वहीं बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी बेस मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और साइड पार्टिशन में मेसी बाल नोरा के लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं नोरा ने इस शानदार आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए किसी तरह की एक्सेसरीज नही पहनी है। नोरा ने अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचते ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस गुलाब सी ड्रेस में नोरा को देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में लाखों लाइक साथ चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा – ब्यूटीफुल डॉल, वही दूसरे यूजर ने लिखा – स्टनिंग लुक। फैंस ने ऐसे कई कमेंट करे हैं।
वैसे नोरा अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने डांस मूव्स से भी सबको दीवाना बनाती हैं। पिछले दिनो करीना कपूर के चैट शो वाट वुमन वांट पर पहुंची नोरा ने करीना कपूर को प्रभावित किया। जिसके बाद करीना नोरा की जमकर तारीफ कर रही थीं। नोरा ने करीना के चैट शो पर स्टीरियोटाइप को तोड़ कर करियर बनाने और अपने एक्टिंग के सफर के बारे में बातें की थी।
आपको बता दें नोरा फतेही अपने आकर्षक व्यक्तित्व और डांस की वजह से कई युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। बच्चे खासतौर पर उन्हें काफी पसंद करते हैं। नोरा अपने सेंसेशनल डांस के साथ-साथ अपने बोल्ड लुक्स को लेकर भी छाई रहती हैं। आए दिन उनके लुक की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं. नोरा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।