इस वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा इस वीडियो पल-पल रंग बदलते नजर आ रही है।
बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा का आए दिन वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। नोरा के इस वीडियो को उनके फैंस ने एडिट किया गया। इस वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा इस वीडियो पल-पल रंग बदलते नजर आ रही है।
पिछले दिनों नोरा का नया सॉन्ग 'एक तो कम जिंदगानी' रिलीज हो गया। इस सॉन्ग में नोरा फतेही ने कमाल का डांस किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म 'मरजावां' में नोरा फतेही का 'एक तो कम जिंदगानी' सॉन्ग, एकदम धमाकेदार है।
बता दे कि नोरा ने 'बाहुबली' और 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग से सुर्खियों में आई थी। वह बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। नोरा हाल ही में फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में भी नजर आएंगी।