बॉलीवुड

Filmfare Awards 2021: डांस रिहर्सल करते हुए नोरा फतेही ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह फिल्मफेयर अवार्ड 2021 की परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल करती हुईं दिखाई दे रही हैं। नोरा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैा।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2021, 1:59 PM IST
Nora Fatehi Shared Filmfare Awards 2021 Rehearsal Video
Nora Fatehi Shared Filmfare Awards 2021 Rehearsal Video

नई दिल्ली। जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 का आयोजन होने जा रहा है। इस बार कई फिल्मफेयर में कई सेलेब्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। बताया जा रहा है कि अवॉर्ड शो में इस बार कई सेलेब्स दमदार परफॉर्मेंस देते हुए नज़र आएंगे। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने फिल्फेयर को लेकर कर रही तैयारियों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह जी जान से मेहनत करती हुईं दिखाई दे रही हैं। नोरा का खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनका अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्मफेयर के लिए कर रही हैं खूब मेहनत

ब्लैक शार्ट्स और टॉप में नोरा फिल्मफेयर के लिए डांस की तैयारी कर रही हैं। उनकी डांस परफॉर्मेंस बहुत दमदार हो इसलिए वह जी तोड़ मेहनत भी कर रही हैं। नोरा ने जो वीडियो पोस्ट किया है। रिहर्सल के दौरान बैकग्राउंड डांसर उन्हें लिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी नोरा राइट तो काफी लेफ्ट की ओर जाती हुईं दिखाई दे रही हैं। तभी अचानक से वह गिर जाती हैं। जिन्हें तुरंत वहां खड़े लड़के उन्हें संभाल लेते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर डर साफ देखने को मिल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए करते हुए उन्होंने कैप्शन में बताया कि वह फिल्मफेयर में परफॉर्मेंस देने के लिए प्रैक्टिस कर रही हैं।

नोरा फतेही की ड्रेस

फिल्मफेयर के दौरान नोरा की ड्रेस भी खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। नोरा की यह ड्रेस हॉलीवुड के डिजाइनर ने डिजाइन की है। उनकी यह ड्रेस थाई स्लीट गाउन हैं। जो कि स्लिवर रंग की है। इस ड्रेस के चलते नोरा खूब सुर्खियों में हैं। साथ ही उनके फैंस भी उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं। इस लुक में वह बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही उनके मूव्स उन्हें और भी बोल्ड और खूबसूरत बना रहे हैं।

रविवार को होगा शो टेलिकास्ट

आपको बता दें 11 अप्रैल यानी कि आज रात को टीवी पर शो टेलिकास्ट होगा। फिल्मफेयर के लेटेस्ट प्रोमो में नोरा शो के होस्ट मनीष पॉल संग खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों ही फिल्म रूही के गाने नदियों पार पर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। वहीं इस दौरान नोरा फिल्मफेयर अवॉर्ड की तरह पोज देती हैं। मनीष और नोरा की यह मस्ती लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘तुषार मुझसे बेहतर अभिनेता है’, पिता जीतेंद्र ने बेटे के लिए कही ये बात, बोले- मुझे सफलता किस्मत से मिली

दुनिया कहती थी ‘ही-मैन’, खुद में कमियां ढूंढते थे धर्मेंद्र, जब वो बोले थे- ‘ऐसा क्या है मुझमें?’

Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान