बॉलीवुड

Nora Fatehi की इन हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जमकर हो रही हैं वायरल

नोरा फतेही ने अपनी हॉट फोटो की शेयर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल

2 min read
Nora Fatehi Hot Photo

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी वीडियोज़ और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नोरा की सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो वह तुरंत चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब हाल ही में नोरा ने अपनी कुछ हॉट फोटोज़ पोस्ट की हैं।

इन तस्वीरों को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में नोरा ने बॉडी कलर का गाउन पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। न्यू ईयर के मौके पर नोरा ने इन तस्वीरों को शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'न्यू ईयर, न्यू मी'। उनकी इन तस्वीरों पर अबतक 21 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में नोरा के इंस्टाग्राम पर दो करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। ऐसे में नोरा ने एक वीडियो के जरिए फैंस को धन्यवाद कहा। बता दें कि नोरा को उनके धमाकेदार डांस के लिए जाना जाता है। कुछ वक्त पहले वह गुरु रंधावा के गाने 'नाच मेरी रानी' में नजर आई थीं। इसमें उनके डांस को काफी पसंद किया गया था। नोरा को 'सत्यमेव जयते’ में 'दिलबर’के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उसके बाद बाटला हाउस में 'ओ साकी साकी ’और 'स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में उनका गर्मी गाना सुपरहिट साबित हुआ था।

फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही अभिषेक दुधैया की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगी।

Published on:
03 Jan 2021 08:26 pm
Also Read
View All