बॉलीवुड

नोरा फतेही के मां-बाप को नहीं था पसंद उनका डांस करना

एक्ट्रेस नोरा फतेही एक खूबसूरत कलाकार है। उन्होंने अपने टैलेंट से बेहद ही कम समय में सफलता को गले लगाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा जब स्ट्रगल कर रही थीं। उस दौरान उनका पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा था। जानिए नोरा फतेही की स्ट्रगल से लेकर स्टार बनने तक की कहानी को।

3 min read
Apr 16, 2021
Nora Fatehi Struggle Life Story

नई दिल्ली। एक्ट्रेस नोरा फतेही आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज इंडस्ट्री में नोरा अपने बेहतरीन गानों और अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। नोरा ने अपने डांस से इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है। वहीं यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि नोरा ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए खूब पापड़ बेले हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने खूब ठोकरें खाईं हैं। तो चलिए आज नोरा की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारें में जानते हैं।

नोरा फतेही के घरवालों नहीं था पसंद डांस करना

जब भी कोई कलाकार एक बड़े मुकाम पर पहुंचता है। तो उसके पीछे उस कलाकार का संघर्ष छुपा होता है। हाल ही में नोरा एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारें में बात करते हुए बताया वहथा कि उनके मामी-पापा को उनका डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं था। उनके डांस करने से उन्हें बेहद नफरत थी। यही वजह थी कि घर में उन्हें डांस करने की परमिशन नहीं थी। वहीं जब भी नोरा अपने माता-पिता से छुपकर डांस करती तो पकड़े जाने पर उनकी बहुत पिटाई होती थी। आपको बात दें नोरा का जन्म टोरंटो में हुआ था। वहीं उनके माता-पिता मोरक्को के रहने वाले थे

हीरोइन बनने पर लगाई थी रोक

यहीं नहीं नोरा ने बताया कि एक बार बचपन में जब उन्होंने अपने घरवालों के आगे बड़े होकर एक्ट्रेस बनाने की इच्छा जताई तो उन्होंने टोक दिया गया। साथ ही कभी यह सपना ना देखने की भी सलाह दे डाली। वहीं नोरा अपने दिल में एक्ट्रेस बनने का सपना ठान चुकी थीं। वह अपने घर से 5 हज़ार रुपए लेकर भारत चली आई थीं। जिसके बाद उन्होंने खूब स्ट्रगल किया। कई डांस रियलिटी शोज में ऑडिशन दिए और रिजेक्ट हुईं, लेकिन आखिर में उन्होंने अपना मुकाम हासिल कर ही लिया।

माता-पिता को है गर्व

नोरा बताती हैं कि आज जब वह अपना मुकाम हासिल कर चुकी हैं, तो उनके माता-पिता भी उन पर गर्व करते हैं। वह आज उन्हें फुल सपोर्ट भी करते हैं और उनके काम की तारीफ भी करते हैं। जिसे देख उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

नोरा फतेही के सुपरहिट गाने

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नोरा अपना जलवा चला चुकी हैं। उनकी मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग्स की बात करें तो इनमें दिलबर, छोड़ देंगे, साकी-साकी, हाय गर्मी जैसे गाने शामिल हैं।

Published on:
16 Apr 2021 03:30 pm
Also Read
View All