बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत ने एक महीने पहले किया था सुसाइड, केस की फाइल बंद करने जा रही है मुंबई पुलिस! ये है चौंकाने वाली वजह

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Suicide Rajput Case) ने इस दुनिया को अलविदा कहे आज पूरा एक महीना हो गया है। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अभी तक खाली हाथ है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2020, 10:49 AM IST
sushant_singh_rajput.jpg
Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide Case) ने इस दुनिया को अलविदा कहे आज पूरा एक महीना हो गया है। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अभी तक खाली हाथ है। इस मामले में दर्जनों लोगों से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। सुशांत के सुसाइड करने से उनके परिवार के लोगों के साथ उनके फैंस भी अब तक सदमे में है। मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है लेकिन सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। इसी बीच अब खबरें आ रही है कि मुंबई पुलिस इस मामले की फाइल को बंद करने जा रही है।

सबूतों के अभाव में बंद हो सकती है केस की फाइल
खबरों के अनुसार, सुशांत सुसाइड मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने इस केस की फाइल को कुछ ही दिनों में बंद करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अपनी फाइनल रिपोर्ट की तरफ इस केस को लेकर आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को जांच में ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि ये सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है। सबूतों की कमी के चलते और जो जांच में सामने आया है उस आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या ही मानकर चल रही है। यही वजह है कि मुंबई पुलिस इस केस की क्लोजिंग की तरफ बढ़ रही है। हालांकि मुंबई पुलिस इससे भी नहीं मुकर रही है कि कई बयानों के आधार पर ये साफ हुआ है कि सुशांत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और काफी परेशान थे।

कई सितारों फिल्ममेकर्स पर लगे नेपोटिज्म के आरोप
पिछले एक महीने में सुशांत सिंह की आत्‍महत्‍या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म पर सवाल उठे। उनकी आत्‍महत्‍या पर खूब राजनीति भी हुई। पुल‍िस भी आत्‍महत्‍या के विभिन्‍न पहलुओं पर जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि सुशांत बॉलीवुड इंडस्ट्री के रवैये को लेकर डिप्रेशन में थे। उनके निधन के बाद कंगना रनौत, पायल रोहतगी, सोनू निगम, रवीना टंडन, सुष्मिता सेन, मनोज मुंतशिर, अभय देओल जैसे सितारों ने नेपोटिज्‍म पर निशाना साधा। सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने कई सितारों ने कई फ‍िल्‍ममेकर्स और एक्‍टर्स को मूवी माफ‍िया का नाम दिया और आरोप लगाया कि वह बाहरी व्‍यक्ति को बर्दाश्‍त नहीं करते हैं। देश कई हिस्सों में कई अभिनेता और निर्माता के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण’ के इवेंट पर रणबीर कपूर ने गलती से रिवील कर दिया मोबाइल नंबर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

इंडिगो फ्लाइट की सर्विस पर भड़के फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा! लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- दिल्ली में छूट गई दवाइयां

विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

‘बॉलीवुड के माहौल ने बनाया दबाव’, ‘इंडियन आइडल’ के रनर अप रहे अमित सना ने फिर साधा निशाना, बोले- कई गाने गाना ही नहीं चाहता था

रावण के 10 सर वाला गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए यश, रायामण के इवेंट के वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान