दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सवालों के घेरे में हैं।
नई दिल्ली: दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सवालों के घेरे में हैं। उनका फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ रिश्ते को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में दोनों की WhatsApp Chat वायरल हुई थी, जिसमें रिया महेश भट्ट को सुशांत से अपने ब्रेकअप के बारे में बताती हैं और महेश भट्ट उन्हें पीछे न मुड़ने की सलाह देते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर महेश भट्ट रिया और सुशांत के रिश्ते में इतने इंट्रेस्टेड क्यों थे? अब एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया है।
इंडिया टुडे को दिए अपने इंटरव्यू में शत्रुघ्न (Shatrughan Sinha) कहते हैं कि अगर मैं होता तो इन सारी बातों को सीबीआई के सामने रखता। हमें अभी तक नहीं पता कि महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का क्या रिश्ता है। क्या वह (महेश भट्ट) फादर हैं, गॉडफादर हैं या दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता है? शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि मैं कभी रिया से नहीं मिला। महेश भट्ट ने क्या और किस आधार पर कहा, इस पर मैं कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता हूं क्योंकि मैं सारी बातें नहीं जानता।
शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकर उनके लिए बच्चे जैसे हैं क्योंकि उनकी उम्र में काफी फासला है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 5 साल से महेश भट्ट से नहीं मिले लेकिन इन सारी बातों को और हर एंगल को सीबीआई के सामने रखना चाहिए।
आपको बता दें कि 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने महेश भट्ट को मैसेज कर बताया था कि वह आगे बढ़ गई हैं। इस पर महेश भट्ट ने उन्हें पीछे न मुड़ने की सलाह दी। रिया ने महेश भट्ट को थैंक्यू भी कहा और कहा कि उनका आखिरी कॉल जगाने वाला था। रिया और महेश भट्ट की चैट से साफ जाहिर होता है कि महेश भट्ट ने शायद उन्हें सुशांत से अलग होने की बात कही थी।