बॉलीवुड

ड्रग्स लेने से नुसरत जहां की हुई तबीयत खराब जैसी खबरों पर बोली उनकी मां, कहा अस्थमा की पेशेंट हैं वो

नुसरत जहां को अस्पताल से मिली छुट्टी नुसरत जहां पर ड्रग्स लेने का लगा था आरोप परिवार वालों ने बताया अस्थामा की शिकायत है नुसरत जहां को
less than 1 minute read
नुसरत जहां को अस्पताल से मिली छुट्टी
नुसरत जहां को अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद (Trinamool Congress Mp) और एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दरअसल नुसरत को सांस ना ले पाने की तकलीफ की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिस अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया था वहा के सीनियर डॉक्टर ने नुसरत की बिल्कुल ठीक होने की जानकारी दी। जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक नुसरत की दवा चलती रहेगी लेकिन उन्हें आराम की ज्यादा जरूरत है।

नुसरत जहां के बीमार के होने के पीछे ऐसी खबरें उड़ रही थी कि नुसरत की ड्रग्स ज्यादा लेने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। वहीं इस बात को खारिज़ करते हुए नुसरत की मां ने बताया की नुसरत को बचपन से ही अस्थमा (Asthma) शिकायत है और उन्हें पहले भी सांस लेने में दिक्कत हुई है। वहीं पुलिस के मुताबिक नुसरत ने पति के जन्मदिन के दिन अधिक मात्रा में दवाई ले ली थी जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई।

Updated on:
19 Nov 2019 01:26 pm
Published on:
19 Nov 2019 01:24 pm