बॉलीवुड

‘October’ Day 5:अच्छी कहानी के बावजूद Box Office पर धमाल करने में नाकाम, 5 दिन में कमाएं बस इतने करोड़

'ऑक्टोबर' ने 5 दिनों में सिर्फ 25.56 करोड़ की कमाई की है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 6:50 PM IST
october
october

वरुण धवन की साल की पहली फिल्म 'ऑक्टोबर' पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई। मूवी को फिल्म समीक्षकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। दर्शकों ने भी फिल्म की कहानी और वरुण की एक्टिंग की काफी प्रशंसा की। इसके बावजूद फिल्मकार शूजित सरकार की यह मूवी बॉक्सऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई। 'ऑक्टोबर' ने 5 दिनों में सिर्फ 25.56 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने शुरुआती 2 दिनों में 12.51 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म समीक्षकों का रिस्पांस

बता दें कि फिल्म एक अनकहे प्यार की कहानी को दर्शाती है। मूवी की शुरुआत में कहानी समझने में वक्त लगता है। हालांकि बाद में आप कहानी की गहराई में उतर जाते हैं।'विकी डोनर', 'मद्रास कैफे' और 'पीकू' फेम निर्देशक शूजित सरकार ने फिल्म 'october' में प्यार के अलहदा अहसास को एक नया आयाम देने की कोशिश की है। यह मूवी ना सिर्फ अपनी स्टारकास्ट की वजह से खास है बल्कि टाइटल से लेकर स्टोरी तक इसकी हर चीज से कोई न कोई गहरी कहानी जुड़ी है। फिल्म की कहानी भी आम रोमाटिंक फिल्मों से काफी अलग है।

कहानी
फिल्म में वरुण धवन डैन यानी की दानिश के किरदार में नजर आए हैं,वहीं बनिता संधू शिवली का किरदार अदा कर रही हैं। डैन होटल मैनेजमेंट का स्टू़डेंट है। वह फाइव स्टार होटल में इंटर्नशिप कर रहा है। डैन जिन्दगी में किसी बात को गंभीरता से नहीं लेता। डैनी का सपना है कि वह एक होटल खोले। डैन थोड़ा अनुशासनहीन है जिस वजह से उसे बार-बार होटल से बाहर निकालने की धमकी मिलती है। इसी होटल में शिवली नाम की एक लड़की है। वह डैन की बैचमेट होती है। शिवली का बर्ताव डैनी से एकदम अलग है। वह अपने काम को लेकर काफी गंभीर है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शिवली, डैन को मन ही मन पसंद करने लगती है और इस बात की जानकारी डैनी को नहीं होती। इसी दौरान शिवली के साथ एक हादसा हो जाता है और दूसरी और डैन के सामने ये राज खुलता है कि शिवली उसे पसंद करती है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल