नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का त्योहार आरंभ हो चुका है। यह त्योहार हिंदु धर्म में काफी मान्यता रखताहै। नवरात्रि के त्योहार को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों को पूजा जाता है। आज पहला नवरात्रा है। आज माता शैलीपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्री के शुरू होते ही महिलाओं में लेटेस्ट उनके कपड़ों को लेकर थोड़ी दुविधा होने शुरू हो जाती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट आउटफिट्स के बारें में जानकारी देंगे। जिन्हें पहनकर महिलाएं इस त्योहार को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
नवरात्री के नौ दिनों में रंगों का काफी महत्व होता है। हर रंग के पीछे उसकी अपनी विशेषता छुपी होती है। वहीं समय के साथ-साथ चटकीले रंग ट्रेंड में कम हो गए। महिलाएं अधिकतर सिंपल और सहज रंग के कपड़ों को ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में ग्रे रंग का चयन सबसे अच्छा है। ग्रे रंग में भावनाओं का संतुलन होता है और इंसान को काफी शांत रखता है। यह रंग नवरात्रि त्योहार को काफी सूट करता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की ड्रेस इस बात का अच्छा उदाहरण है। उन्होंने सिलवर ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया है। जो उन्हें काफी स्टाइलिश बनता है।
लाइट रंग का एक अच्छा उदाहरण अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की यह ड्रेस भी है। श्रद्धा ने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की ड्रेस को पहना है। यह के ग्रे शारारा है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। पूजा के दौरान महिला इस तरह के आउटफिट्स को भी पहन सकती है। साथ ही मिनिमल मेकअप और न्यूड मेकअप के साथ लुक को बेहद ही खूबसूरत तरह से कैरी कर सकती है।
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देखिए। उन्होंने तस्वीर में ग्रे और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी का रंग बेहद ही लाइट है। साथ ही साड़ी में गोल्डन बॉर्डर होने से साड़ी का लुक काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहा है। मलाइका ने इस लुक में सोने के गहनों की जगह स्लिवर ज्वैलरी का इस्तेमाल किया है। जो लुक और भी हाई लाइट कर रहा है। जिन महिलाओं की शादी हाल ही में हुई है। वह भी इस स्टाइल को अपने अंदाज में पहन सकती है। यह साड़ी हर तरह से महिलाओं पर बेहद खूबसूरत लगेगा।