बॉलीवुड

PADMAAVAT: बहुत देख लिया नुकसान!! अब जाने वो बातें जिन्होंने विवादों की आड़ में फिल्म को पहुंचाया फायदा!!

इन सब कॅान्ट्रोवर्सीज के चलते फिल्म से जुड़े कई साकारात्मक पहलू भी उभरकर सामने आए हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 खास बातें जिन्होंने फिल्म को बनाया खास...
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 11:12 AM IST
padmaavat controversy
padmaavat controversy

फिल्म पद्मावत के बनने से लेकर रिलीज होने तक निर्देशक संजय लीला भंसाली को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मारपीट, गहरा विरोध, जान से मारने की धमकी, फिल्म ना रिलीज होने का डर इन सभी विवादों से घिरे भंसाली को अंत में राहत तब मिली जब उनकी फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। जी बता दें आज फिल्म पद्मावत पूरे देशभर में रिलीज होने वाली है।


हालांकि अभी भी कई राज्यों में फिल्म को लेकर गहरा विरोध जारी हैं। पर इन सभी विवादों के पीछे हम फिल्म से जुड़ी कुछ अच्छी बातें भूल गए। बता दें इन सब कॅान्ट्रोवर्सीज से कई साकारात्मक पहलू भी उभरकर सामने आए हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 खास बातें जिन्होंने फिल्म को बनाया खास...


1. ना तो शाहिद, ना ही रणवीर बल्कि दीपिका की थी फिल्म पद्मावत
पिछले कई सालों से हम देखते आए हैं कि अगर किसी फिल्म में एक्टर और एक्ट्रेस है तो उसमें लीड किरदार हमेशा एक्टर ही होता है। पूरी कहानी हमेशा लड़के के इर्द गिर्द ही घूमती है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब कोई ऐतिहासिक फिल्म पूरी तरह से फीमेल लीड एक्टर के लिए बनाई गई हो। हालांकि ये कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।


इस बात को इस तरह भी बयां किया जा सकता है कि रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे बड़े स्टार्स के बावजूद इस फिल्म की सबसी मेहंगी एक्ट्रेस दीपिका बनी। उनकी फीस इन दोनों ही सितारों से कही ज्यादा थी।


2.भंसाली की फिल्म पद्मावत
हमेशा ही अगर फिल्म बड़े बजट की होती है तो उसे एक्टर के नाम से जोड़ा जाता है, जैसे आमिर खान की दंगल, या शाहरुख खान की माई नेम इज खान...पर ये फिल्म हमेशा से ही भंसाली की पद्मावत बनी रही। अक्सर लोग फिल्म के अंदर काम कर रहे लोगों को ज्यादा तव्वजू देते हैं और भूल जाते हैं कि इस फिल्म को बनाने के पीछे सबसे बड़ी मेहनता निर्देशक की होती है।


3.फिल्म का हीरो बना सुप्रीम कोर्ट
फिल्म को बनने से लेकर रिलीज होने तक कई बड़े विवादों से गुजरना पड़ा। लेकिन इन सभी विवादों और परेशानियों से अगर किसी ने भंसाली की फिल्म को बचाया तो वो था सुप्रीम कोर्ट का वो फैसला जिसके आगे बड़े से बड़े नेता को हार माननी पड़ी।


4.फिल्म की जान बनी दीपिका
ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म के विवादों या चर्चाओं में किसी एक्ट्रेस ने जमकर भाग लिया हो। अक्सर अगर कोई विवाद होता है तो या तो फिल्म का निर्देशक या हीरो पूरा मामला संभालता है। लेकिन पद्मावत की कॅान्ट्रोवर्सी में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर तो कहीं थे ही नहीं बल्कि पूरा मामला दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली संभाल रहे थे। दीपिका के लिए तो खुलेआम धमकी दी गई थी की जो उनका सर कलम कर लाएगा उसे ईनाम में 5 करोड़ दिया जाएंगा। इसके बावजूद उन्होंने काफी बुद्धिमानी से सारा मामला संभाला।


5. सालों बाद दुश्मन बने दोस्त
इन सभी विवादों के बीच जो सबसे अच्छा काम हुआ वो ये था कि सालों बाद संजय लीला भंसाली और करण जौहर की दोस्ती हो गई।इसके अलावा हम दिल दे चुके के बाद सलमान खान और भंसाली के बीच इतनी कड़वाहट पैदा हो गई थी की सलमान ने उनकी किसी भी फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। लेकिन इन विवादों के बीच अगर भंसाली का किसी ने सच्चे दिल से साथ दिया तो वो थे सलमान खान।

Updated on:
25 Jan 2018, 11:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल