बॉलीवुड

हो जाएं PADMAAVAT देखने को तैयार, तोड़ेगी बाहुबली का रिकार्ड..ये रहे कारण

लंबे समय से विवादों में बने रहने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म PADMAAVAT कल देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

2 min read
Jan 24, 2018
padmaavat
padmaavat

लंबे समय से विवादों में बने रहने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म PADMAAVAT कल देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हां एक तरफ फिल्म पर लगातार विरोध चल रहा है तो वही दूसरी तरफ फिल्म की धड़ाधड़ बुकिंग भी चालू है। बड़े शहरों में तो कई सिनेमाहॉल फुल भी हो चुके है तो कई फुल होने के करीब है। माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की 180 करोड़ की ये फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल कर फायदा भी कमा लेगी। लेकिन इसी बीच एक चौकाने वाली खबर आई है। फिल्म को देश में ही नही बल्कि सऊदी अरब में भी काफी पंसद किया जा रहा है।

बता दें कि फिल्म की ऑफिशियल रिलीज से पहले भी काफी जगह फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। उसी में से एक जगह सऊदी अरब जहां हमेशा से ही हिन्दी फिल्मों को काफी पंसद किया जाता है। सऊदी से जो मूवी रिव्यू आ रहा है उसके मुताबिक पद्मावत को संजय लीला भंसाली की बेस्ट फिल्म करार दिया जा रहा है।फिल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग खास पंसद की जा रही है और माना जा रहा है कि फिल्म की ऑफिशियल रिलीज के बाद फिल्म सऊदी में भी अच्छा कारोबार करने में कामयाब होगी। अगर ऐसा होता है तो फिल्म बाहुबली का रिकार्ड भी तोड़ सकती है।

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

Updated on:
24 Jan 2018 01:45 pm
Published on:
24 Jan 2018 01:04 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं