बॉलीवुड

PADMAN COLLECTION WEEK 2: दूसरे हफ्ते में मंद पड़ी अक्षय की पैडमैन की रफ्तार

AKSHAY KUMAR की फिल्म PADMAN ने दूसरे हफ्ते के पहले २ दिनों में कमाएं...

2 min read
Feb 18, 2018
padman
padman


AKSHAY KUMAR की मोस्ट अवेटेड फिल्म PADMAN ने दूसरे हफ्ते के शुरुआती दौर में तकरीबन 5 करोड़ रुपये का BOX OFFICE COLLECTION कर लिया है।बता दें कि फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन 2.10 करोड़ और दूसरे दिन 3.15 करोड़ कमाएं हैं। इसके साथ ही अब पैडमैन की कुल कमाई 68.12 करोड़ हो गए है।

लेकिन इसके साथ ही माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। महिलाओं की महावारी पर बनी फिल्म का दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। समाज के हर वर्ग को ये फिल्म काफी पंसद आ रही है।

बता दें कि अक्षय कुमार की ये सोशल मुद्दे पर बनी फिल्म लोगों को काफी पंसद आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार से लेकर राधिका आप्टे और सोनम कपूर का सहज अभिनय और आर बाल्कि का निर्देशन पर दर्शकों का Positive response है। फिल्म में जिस तरह से महिलाओं के महावारी की समस्या को समझाया गया है और लोगों को जागरुक किया गया है वो काबिलेतारीफ है।फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगदासन नामक एक शख्स की वास्तविक कहानी से प्रेरित है जिसने सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने की शुरुवात की थी। जिसने अपनी पत्नी की माहवारी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए देश की प्रत्येक महिला की जिंदगी को आसान बनाने का लक्ष्य तय किया था।

आर. बाल्की ने पूरी कोशिश की है समाज के इस बड़ी समस्या के प्रति जागरुकता लाई जाए। फिल्म में कुछ एक जगह ज्यादा उपदेशात्मक बन गई है। हालांकि वो चुटीले संवाद और लाइट कॉमिक दृश्यों के सहारे किसी तरह बैलेंस हो गई है। फिल्म पहले हाफ में तो दिलचस्प है ही लेकिन फिल्म का दूसरा भाग पहले से भी ज्यादा मजबूत है।

ऋषि कपूर की 'नीरव मोदी केस' में हुई एंट्री, ट्वीट कर कहा- "अभी तो कई और गड़े मुर्दे सामने आना बाकी"

Updated on:
24 Feb 2018 12:20 pm
Published on:
18 Feb 2018 04:22 pm