28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषि कपूर की ‘नीरव मोदी केस’ में हुई एंट्री, ट्वीट कर कहा- “अभी तो कई और गड़े मुर्दे सामने आना बाकी”

दरअसल ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के माध्यम से नीरव मोदी और पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुए इस मामले पर अपने विचार प्रकट किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 17 Feb 2018, 1:46 PM IST

rishi kapoor tweet on nirav modi case pnb scam

rishi kapoor tweet on nirav modi case pnb scam

देश में आजकल हर तरफ नीरव मोदी की बात की जा रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने २०११ में पंजाब नेशनल बैंक से तकरीबन ११३०० करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। नीरव ने बैंक का पैसा ना देकर विदेश भाग गए है। इस मामले के बारे में किसी को भी अभी तक नही पता था। बताया जा रहा है कि पीएनबी बैंक के कुछ कर्मचारियों की मदद से नीरव ने बैंक से पैसे निकाले हैं। बैंक से पैस लेने का जो तरीका भी उन्होंने अपनाया है वो भी गलत है। अब ४८ वर्षीय ये हीरा व्यापारी देश छोड़ कर भाग चुका है।

इस मामले पर अब बॉलीवुड के कई हस्तियों के नाम भी जुड़ चुके हैं। पहले प्रियंका चौपड़ा फिर सिध्दार्थ मलहोत्रा और अब ऋषि कपूर का नाम भी इस विवाद में जुड़ गया है। दरअसल ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के माध्यम से नीरव मोदी और पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुए इस मामले पर अपने विचार प्रकट किए हैं। ऋषि कपूर ने लिखा है कि "मुझे यह बात समझ नहीं आती कि किसी को 2011 से 11,300 करोड़ रु के लोन दिए जा रहे हैं और इस बीत कोई जांच भी नहीं होती है? इससे यही सिद्ध होता है कि “चमकने वाली हर चीज सोना नहीं होती।” अभी तो कई और गड़े मुर्दे सामने आना बाकी हैं।" इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा का नाम इसलिए नीरव मोदी के साथ जुड़ा था क्योंकि ये बात सामने आई थी कि पिछले साल अभिनेत्री को नीरव मोदी की ज्वेलरी डिज़ाइनर ब्रांड का एम्बैसेडर बनाया गया था। लेकिन कैम्पेन की फीस की बकाया रकम चुकता नहीं की गई थी।


ऋषि कपूर आजकल अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अमिताभा बच्चन भी हैं। दोनो ही तकरीबन २७ साल बाद एक साथ कमा कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 4 मई को रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग