बॉलीवुड

PADMAN DAY 7: जारी है फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई, अब अक्षय का निशाना 100 करोड़ी क्लब!

AKSHAY KUMAR की मोस्ट अवेटेड फिल्म PADMAN ने पहले ही हफ्ते में तकरीबन 62 करोड़ रुपये का BOX OFFICE COLLECTION कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2018, 11:26 AM IST
padman
padman

AKSHAY KUMAR की मोस्ट अवेटेड फिल्म PADMAN ने पहले ही हफ्ते में तकरीबन 62 करोड़ रुपये का BOX OFFICE COLLECTION कर लिया है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि फिल्म अगले हफ्ते तक आसानी से 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। महिलाओं की महावारी पर बनी फिल्म का दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। समाज के हर वर्ग को ये फिल्म काफी पंसद आ रही है।

बता दें कि अक्षय कुमार की ये सोशल मुद्दे पर बनी फिल्म लोगों को काफी पंसद आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार से लेकर राधिका आप्टे और सोनम कपूर का सहज अभिनय और आर बाल्कि का निर्देशन पर दर्शकों का Positive response है। फिल्म में जिस तरह से महिलाओं के महावारी की समस्या को समझाया गया है और लोगों को जागरुक किया गया है वो काबिलेतारीफ है।

फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगदासन नामक एक शख्स की वास्तविक कहानी से प्रेरित है जिसने सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने की शुरुवात की थी। जिसने अपनी पत्नी की माहवारी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए देश की प्रत्येक महिला की जिंदगी को आसान बनाने का लक्ष्य तय किया था।


आर. बाल्की ने पूरी कोशिश की है समाज के इस बड़ी समस्या के प्रति जागरुकता लाई जाए। फिल्म में कुछ एक जगह ज्यादा उपदेशात्मक बन गई है। हालांकि वो चुटीले संवाद और लाइट कॉमिक दृश्यों के सहारे किसी तरह बैलेंस हो गई है। फिल्म पहले हाफ में तो दिलचस्प है ही लेकिन फिल्म का दूसरा भाग पहले से भी ज्यादा मजबूत है।

Updated on:
17 Feb 2018, 11:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा