28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक ही नहीं प्रियंका चौपड़ा को भी धोखा देकर भागा है नीरव मोदी, जानिए क्या है माजरा…

पिछले साल अभिनेत्री को ज्वेलरी डिज़ाइनर ब्रांड का एम्बैसेडर बनाया गया था। लेकिन कैम्पेन की फीस की बकाया रकम चुकता नहीं की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 16 Feb 2018, 2:51 PM IST

Neerav Modi Priyanka Chopra Connection

Neerav Modi Priyanka Chopra Connection


विवाद और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। आए दिन कोई ना कोई विवाद सुर्खियों में रहता ही है जिसमें हमेशा किसी बड़े सेलिब्रिटी का नाम भी आता ही रहता है। इसी लिस्ट में अब प्रिंयका चौपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल इन दिनों डायमंड व्यापारी नीरव मोदी काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक का तकरीबन 11.5 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार है। लेकिन मामला दिलचस्प तब हो गया जब नीरव मोदी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा का भी नाम जुड़ गया । उसने प्रियंका चोपड़ा की बकाया रकम भी नहीं चुकाई है।बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रियंका नीरव के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं।पिछले साल अभिनेत्री को ज्वेलरी डिज़ाइनर ब्रांड का एम्बैसेडर बनाया गया था। लेकिन कैम्पेन की फीस की बकाया रकम चुकता नहीं की

प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही नीरव से नाता तोड़ लिया था। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने नीरव को इस मामले में नोटिस भेजा है। पिछले साल जब प्रियंका इस ब्रांड की एम्बेसेडर बनी थीं तो नीरव की काफ़ी तारीफ़ की थी। उन्होंने नीरव के हीरों के लिए बनाये गए गहनों के ब्रांड एड शूट किये थे जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।इस बीच प्रियंका की मैनेजर ने कहा है कि- "नीरव को अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं भेजा गया है। इस मामले में विचार विमर्श किया जा रहा है और जल्द ही इस बारे में कोई कार्रवाई करने के बाद आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।"

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चौपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट Quantico में व्यस्त चल रही है और देश से बाहर शूटिंग में व्यस्त है।

PADMAAVAT: तीसरे हफ्ते भी जारी है फिल्म की धमाकेदार कमाई,पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा

PADMAN: पहले ही हफ्ते में फिल्म ने की जबर्दस्त कमाई, कमाएं इतने करोड़...

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग