
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार पैडमैन जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की पूरी टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। अक्षय कुमार से लेकर ट्विंकल खन्ना सोनम कपूर और राधिका आप्टे सभी पूरे देश में जगह जगह जा कर फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय ने फिल्म प्रमोट करने का एक अनूठा तरीका निकाला है। अक्षय ने पैडमैन चैलेंज नाम से एक कैम्पेन शुरु कर दिया है। जिसमें सेलिब्रिटी हाथों में पैड लेकर फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं। इसी फेरिस्त में अनिल कपूर और राजकुमार का नाम भी शामिल हो गया है।
दरअसल अनिल कपूर और राजकुमार रॉव ने अक्षय कुमार के पैडमैन चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक छोटी सी कहानी को फिल्मा कर चैलेंज को पूरा किया है। फिल्म में राजकुमार रॉव एक दुकान में सैनिटरी पैड खरीदने के लिए पहुंचते हैं और वहां उन्हें दुकानदार के रुप में मिलते हैं अनिल कपूर फिर क्या होता है ये आप खुद VIDEO में देख लीजिए।
गौरतलब है कि अब तक इस चैलेंज को आमिर खान से लेकर सोनम कपूर, आलिया भट्ट से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपनाते हुए अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर पैड के साथ तस्वीरें शेयर की है और लगातार करते जा रहे हैं।
फिल्म की बात करे तो पैडमैन में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के साथ-साथ राधिका आप्टे भी हैं। फिल्म की कहानी पद्म श्री 'अरुणाचलम मुरुनगनांथम' पर आधारित है कि कैसे उन्होंने खुद के प्रयास से महिलाओं के लिए सैनटरी पैड्स बनाने वाली मशीन का निर्माण किया। फिल्म में अक्षय कुमार भी सेनेटरी पैड्स को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाते हुए नजर आएंगे।
फिल्ममेकर 'आर बाल्की' की इस फिल्म के जरिए सैनिटरी पैड्स को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं । वहीं फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार अपील कर रहे हैं कि इस फिल्म को लड़कियों से अधिक लड़कों को देखना जरूरी है क्योंकि घर परिवार में वो इस चीज को लेकर सबसे अधिक हिचकिचाहट महसूस करते हैं।