4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48 की कनिका कपूर ने तलाक किया अनाउंस, पति गौतम से 4 साल पहले की थी दूसरी शादी

Kanika Kapoor Divorce: सिंगर कनिका कपूर ने बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी से 4 साल पहले शादी की थी। अब उन्होंने तलाक अनाउंस कर दिया है और एक इमोशनल नोट शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 4 Nov 2026, 7:55 AM IST

Singer Kanika Kapoor Divorce with Husband Gautam Hathiramani after 4 years marriage at 48

सिंगर कनिका कपूर ने पति गौतम से किया तलाक कंफर्म (Photo Source- Instagram/@kanik4kapoor)

Kanika Kapoor Divorce With Husband Gautam Hathiramani: बॉलीवुड को 'बेबी डॉल' और 'लवली' सहित शानदार गाने देने वाली प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने बिजनेसमैन पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मई साल 2022 में लंदन के एक लग्जरी होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधी 48 साल की कनिका ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस तलाक की जानकारी दी थी। प्रशंसकों व मीडिया से प्राइवेसी की अपील भी की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

कनिका के इस फैसले से उनके चाहने वाले भी हैरान हैं। वहीं, गौतम के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह इस तलाक से काफी दुखी जरूर हैं, लेकिन वह हमेशा से जानते थे कि कनिका एक स्वतंत्र और आजाद ख्यालों वाली महिला हैं, जो अपने प्रोफेशन के चलते सेंट ट्रोपेज से लेकर लंदन और मुंबई तक दुनिया भर में परफॉर्म करने के लिए लगातार सफर करती रहती थीं।

कनिका कपूर ने तलाक का किया ऐलान

कनिका ने तलाक का अनाउंसमेंट करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, प्रिय दोस्तों और परिवार वालों, काफी सोच-विचार के बाद, मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है। हमने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। आगे बढ़ते हुए, मैं आप सभी से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और थोड़ी समझदारी दिखाने का अनुरोध करती हूं।"

हालांकि, बेबी डॉल सिंगर ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि उन्होंने डिवोर्स के लिए अप्लाई किया है या नहीं। इसके अलावा, उन्होंने अभी तक पब्लिकली यह नहीं बताया है कि उन्होंने और गौतम ने अलग होने का फैसला क्यों किया है। लेकिन सिंगर के फैंस इस खबर के बाद लगातार सवाल-जवाब कर रहे हैं।

कनिका कपूर ने गौतम से की थी 2022 में दूसरी शादी

बता दें, कनिका की गौतम हाथीरमानी से ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी मजह 18 साल की उम्र में हुई थी। कनिका कपूर ने NRI राज चंदोक के साथ साल 1997 में घर बसाया था, लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। शादी के 15 साल बाद कनिका कपूर और राज चंदोक का तलाक हो गया। उन्होंने पहले अपने तलाक के बारे में बताया था कि उनके ससुराल वाले उनके प्रोफेशनल सिंगिंग करियर के खिलाफ थे। इसके बाद उन्होंने तलाक के दौरान हुई इमोशनल और फाइनेंशियल मुश्किलों के बारे में बात की थी।

कनिका ने दूसरी शादी साल 2022 में की थी। गौतम हाथीरमानी के साथ उनकी लंबी दोस्ती थी और कनिका ने ही उन्हें प्रपोज किया था। शादी में कनिका ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। अब उनकी दूसरी शादी भी टूट गई है। जिसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।