4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फफक-फफक कर रोईं माही विज, शो छोड़ने की दी धमकी, ‘बिग बॉस 20’ से वीडियो आया सामने

Bigg Boss 20: अभिनेत्री माही विज पर आरोप लगने के बाद उनकी हालत बेहद खराब हो गईं। उन्होंने सीधे बिग बॉस पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस शो में नहीं रहना और पैसा भी नहीं चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 4 Nov 2026, 7:02 AM IST

Bigg boss 20 Mahhi Vij wept bitterly after love gill mother allegation said i am not continue this show

बिग बॉस के घर में खूब रोईं माही विज (Photo Source- JioHotstar)

Bigg Boss 20 Mahhi Vij: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नए ड्रामे, तीखी नोकझोंक और इमोशनल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जानी-मानी अभिनेत्री माही विज (Mahhi Vij) का एक अलग ही और बेहद भावुक रूप देखने को मिला है। प्रोमो में माही शो के अंदर अपने बारे में दिखाई जा रही कहानी और नैरेटिव पर गंभीर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि वह गुस्से और लाचारी के बीच फूट-फूट कर रोने लगती हैं और कहती हैं कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो वह इस शो को आगे जारी नहीं रखना चाहतीं और उन्हें इसके पैसे भी नहीं चाहिए।

माही विज ने क्यों लगाए बिग बॉस पर आरोप

बिग बॉस 20 का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी शुरुआत घर में बज रहे एक वॉयस मैसेज से होती है, जो कंटेस्टेंट लव गिल की मां का होता है। पंजाबी भाषा में दिए गए इस संदेश में वह माही विज से मुखातिब होते हुए कहती हैं कि उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए था, क्योंकि माही उनकी ही उम्र की हैं। लेकिन, माही को पंजाबी का वह मैसेज पूरी तरह समझ नहीं आता, जिसके बाद वह लव से पूछती हैं कि आखिर उनकी मां ने क्या कहा?

इसके जवाब में लव कहती हैं कि उन्होंने कहा है कि अगर स्काउट न होता तो वह ऐसा कर देतीं। इस बात को लेकर दोनों के बीच गलतफहमी और बहस की स्थिति बन जाती है, क्योंकि माही का कहना होता है कि उनकी मां ने उस विशिष्ट और कड़े शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। इस नोंकझोक के बाद माही अंदर ही अंदर काफी आहत और इमोशनल महसूस करने लगती हैं।

"मुझे ही क्यों टारगेट किया जा रहा है?"- वॉशरूम में फूट-फूट कर रोईं माही

तनाव बढ़ने के बाद माही विज को कैमरे के सामने और वॉशरूम के कोने में अकेले में रोते हुए देखा गया। वह बेहद परेशान नजर आ रही थीं और अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए कहती हैं, "मुझे इतना भारी लग रहा है।" इस दौरान सह-प्रतियोगी अरिश्फा खान उन्हें संभालने और दिलासा देने की कोशिश करती हैं और कहती हैं, "रो नहीं, रो नहीं।"

हालांकि, खुद को संभाल न पाने के बाद वॉशरूम के अंदर बैठकर माही सीधे तौर पर बिग बॉस से सवाल करती हैं, "आप हर चीज के लिए मुझे ही क्यों टारगेट कर रहे हैं? बाहर मेरा भी परिवार है जो यह सब देख रहा है।" उन्होंने यह भी दर्द बयां किया कि घर के अंदर हर कोई पीठ पीछे बातें करता है, लेकिन निशाना सिर्फ उन्हें बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह यहां अपना नाम और इज्जत खराब करने नहीं आई हैं। प्रोमो के आखिर में वह अपने आंसू पोंछते हुए कहती नजर आती हैं कि वह अब और आगे नहीं बढ़ सकतीं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में इस नए विवाद का क्या अंत होता है और क्या माही सचमुच शो छोड़ने के अपने फैसले पर अड़ी रहती हैं।