बॉलीवुड

पब्लिक ही नही सरकार पर भी हुआ PADMAN का असर, महाराष्ट्र में अब 5 रुपये में मिलेंगे PADS

महाराष्ट्र सरकार ने 'अस्मिता योजना' के तहत पहल करते हुए 5 रुपये में पैड देने की बात कही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 1:51 PM IST
akshay kumar padman
akshay kumar padman


महिलाओं की महावारी की समस्या पर आधारित Akshay Kumar की फिल्म PADMAN का समाज पर भी अब असर दिखना शुरु हो चुका है। महाराष्ट्र सरकार ने "अस्मिता योजना" के तहत पहल करते हुए 5 रुपये में पैड देने की बात कही है। महाराष्ट्र सरकार ने अगले महीने 8 मार्च यानि की INTERNATIONAL WOMEN DAY के मौके पर ये योजना शुरु करने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से सभी को सस्ते दरों पर सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराया जाएेगा। इस योजना को अक्षय कुमार महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस के साथ लांच करेंगे।

बता दें कि इस योजना के तहत जिला परिषद स्कूलों की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन 5 रुपये प्रति पैकेट जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को यह 24 और 29 रुपये प्रति पैकेट की दर से उपलब्ध कराया जाएेगा। ग्राम विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि -"छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजना औपचारिक रूप से आठ मार्च को शुरू की जाएगी योजना को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अभिनेता अक्षय कुमार लॉन्च करेंगे।" गौरतलब है कि पैडमैन अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर सैनिटरी नैपकिन मशीन का अनावरण किया था।

फिल्म के बारे में बात करे तो अक्षय कुमार की ये सोशल मुद्दे पर बनी फिल्म लोगों को काफी पंसद आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार से लेकर राधिका आप्टे और सोनम कपूर का सहज अभिनय और आर बाल्कि का निर्देशन पर दर्शकों का Positive response है। फिल्म में जिस तरह से महिलाओं के महावारी की समस्या को समझाया गया है और लोगों को जागरुक किया गया है वो काबिलेतारीफ है।फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगदासन नामक एक शख्स की वास्तविक कहानी से प्रेरित है जिसने सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने की शुरुवात की थी। जिसने अपनी पत्नी की माहवारी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए देश की प्रत्येक महिला की जिंदगी को आसान बनाने का लक्ष्य तय किया था।

Updated on:
19 Feb 2018, 1:51 PM IST
Published on: