
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा विवादित फिल्म 'पद्मावत' की मुश्किलें कम होने का नाम ही नही ले रही है। कभी इस फिल्म की कहानी को लेकर तो कभी पहनावे, तो कभी इसके गाने को लेकर विवाद जारी है। आपको बता दें कि जहां इस फिल्म को लेकर लोग मरने—मारने तक उतर आएं हैं। वहीं इस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'घूमर-घूमर' सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही लोगों को हंसा रहा है।
जी हां, 'पद्मावत' फिल्म का गाना 'घूमर-घूमर' को कई सोशल साइट पर मजाकिया अंदाज में वायरल किया जा रहा है। जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहें हैं। सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि ऐसी चीजों को भी बदलाव किया गया। जिसे देख या सुनकर किसी को भी हंसी आ जाएगी।
फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'घूमर-घूमर' में कुछ ऐसे चेंजेज किए गए हैं, जिसकी निगाह शायद किसी पर न पड़ेगी। 'पद्मावत' फिल्म में घूमर—घूमर गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर छोटा सा बदलाव किया गया हैं। आपके बता दें कि गाने के पहले वर्जन में दीपिका की दिखने वाली कमर को दुपट्टे से पूरी तरह ढक दिया गया। ये बदालव इतना छोटा सा है कि जब आप इसके पुरान और नए गाने को एक साथ देखेंगे तब आप अंतर ढ़ूंढ पाएंगे।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की सीबीएफसी की कमेटी ने गाने में दीपिका के दिखने वाले बेली को ढकने या कट करने के लिए निर्देश दिए थे। घूमर के नए वर्जन गाने को यूट्यूब पर शेयर कर दिया गया है और लगभग 90 मिलियन से ज्यादा व्यू भी हो चुके हैं।
वहीं इसके मजाकिया वर्जन में तो पूरा गाना ही बदलकर दिखाया गया है। कहीं बंदर को पानी के टब में 'घूमर-घूमर' गाने पर डांस करता दिखाया गया। तो कहीं 'पद्मावत' के पोस्टर पर घूमर की जगह बूमर बबलगम का विज्ञापन करते पोस्टर सोशल मीडिया पर लोगों को हंसा रहा है।