
नई दिल्ली। मल्टीस्टार फिल्म ‘पागलपंती’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इन दो दिनों में फिल्म ने ठिक-ठाक कमाई की है। रिलीज वाले दिन फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अबतक 10.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट होने के बाद भी फिल्म की कमाई बहुत स्लो है। इसकी के साथ रिलीज हुई एनिमेटेड फ़िल्म 'फ्रोजेन-2' ने दो दिन में करीब 14 करोड़ की कमाई कर ली। हालांकि रविवार को पागलपंती को ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद है। अनुमानों के मुताबिक रविवार को फिल्म लगभग 8से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
बता दें स्टारों से लबालब भरी फिल्म पागलपंती की कहनी बहुत ही घीसी पीटी है, जिसके चलते लोगों को ये फिल्म रास नहीं आई। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डीक्रूज, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।वहीं इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।