बॉलीवुड

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने माना: हां, बॉलीवुड से पैसा कमाते हैं, झूठी पब्लिसिटी करते हैं, तब भी नहीं सुधरे…

वीना मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने तकरीबन 10 फिल्मों में काम किया है।
2 min read
Feb 27, 2019
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने माना: हां, बॉलीवुड से पैसा कमाते हैं, झूठी पब्लिसिटी करते हैं, तब भी नहीं सुधरे...
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने माना: हां, बॉलीवुड से पैसा कमाते हैं, झूठी पब्लिसिटी करते हैं, तब भी नहीं सुधरे...

pulwama attack के बाद 26 फरवरी को भारत की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच माहौल गरम है। सोशल मीडिया पर भी दोनों देशों के बीच जैसे युद्ध छिड़ गया हो। इस लड़ाई में फिल्म जगत भी कूद पड़ा है। हाल में बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम दिए जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। इस एक्शन से बौखलाए कुछ पाकिस्तानी कलाकार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो कुछ अनर्गल बयान दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पाकिस्तान कलाकार है Veena Malik

वीना मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने तकरीबन 10 फिल्मों में काम किया है। पुलवामा अटैक के बाद एक्ट्रेस लगातार बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं। वीना ने सलमान खान से लेकर अजय देवगन जैसे सितारों पर बार-बार निशाना साधते हुए पाकिस्तान की प्रशंसा कर रही है। इसी बीच एक यूजर ने वीना को आड़े हाथों लिया जिसका जवाब देते हुए वीना ने अपनी पोल खोल दी।

यूजर ने लिखा, कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है। यह वहीं औरत है जिसने भारत से काफी पैसा कमाया है और अब यह भारत और उसके पीएम को अपशब्द कह रही है। बॉलीवुड का मजाक उड़ा रही है। घटिया व्यक्ति है यह। इसके जवाब में वीणा ने लिखा, सिर्फ पैसा ही नहीं कमाया बल्कि कुछ कमाल के पब्लिक स्टंट से भी वास्ता रहा। लगता है तुम लोगों ने मुझसे कुछ-एक चीजें जरुर सीखे हो।

इस ट्वीट के माध्यम से एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उन जैसे एक्टर सिर्फ पैसा कमाने और किसी भी कीमत पर पब्लिसिटी पाने में विश्वास रखते हैं। लेकिन इसके प्रति उनके मन में थोड़ा भी एहसान का भाव नहीं होता और उनके व्यक्तित्व में कोई भी बदलाव नहीं आता।

Updated on:
28 Feb 2019 11:51 am
Published on:
27 Feb 2019 06:25 pm