बॉलीवुड

Panipat Movie Trailer: विहंगम दृश्य, परफेक्ट कास्टिंग, 1761 का महासंग्राम, सब पर भारी संजू बाबा

'पानीपत' (Panipat ) में अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) ने मराठा योद्धा सदाशिव राव बाहु का किरदार प्ले किया है। संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) अहमद शाह अब्दाली के रोल में जबरदस्त दिखे हैं। कृति सेनन ( Kriti Sanon) सदाविश की पत्नी के रूप में फिट लगी हैं। मोहनीश बहल, पदमिनी कोल्हापुरे भी मुख्य किरदार निभाते नजर आए हैं।

1 minute read
Nov 05, 2019
Panipat Movie Trailer: विहंगम दृश्य, परफेक्ट कास्टिंग, 1761 का महासंग्राम, सब पर भारी संजू बाबा

मुंबई। अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) , संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) और कृति सेनन ( Kriti Sanon ) की अपकमिंग मूवी 'पानीपत' ( Panipat ) का ट्रेलर लांच हो गया है। 1761 में लड़े गए पानीपत के युद्ध पर आधारित इस मूवी के ट्रेलर से नजरें हटाना मुश्किल है। सभी किरदार अपनी-अपनी जगह परफेक्ट नजर आते हैं। विहंगम दृश्य, भव्य सेट और राजसी लुक उस जमाने के दृश्य को जीवंत करते हैं।

अर्जुन कपूर ने मराठा योद्धा सदाशिव राव बाहु का किरदार प्ले किया है। संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के रोल में जबरदस्त दिखे हैं। कृति सेनन सदाविश की पत्नी के रूप में फिट लगी हैं। मोहनीश बहल, पदमिनी कोल्हापुरे भी मुख्य किरदार निभाते नजर आए हैं। वेटर्न एक्ट्रेस जीनत अमान का स्पेशल एपीयरेंस भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ट्रेलर से उम्मीदें जागती हैं।

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने 'जोधा अकबर' जैसा तिलिस्म फिर से कर दिखाया है। इस मूवी के प्रोड्यूसर सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलतकर हैं। 'पानीपत' फिल्म की रिलीज डेट 6 दिसंबर है।

'पानीपत' मूवी के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। संगीत अजय अतुल ने दिया है।

ये भी पढ़ें

panipat poster out: ‘कांचा चीना’ के बाद फिर खतरनाक लुक में नजर आए संजय दत्त, बेटी त्रिशाला ने किया ये कमेंट
Published on:
05 Nov 2019 12:34 pm
Also Read
View All