बॉलीवुड

OMG 2 BO Collection Day 7: शिव दूत बनने के बाद भी अक्षय का नहीं चला जादू, बॉक्स ऑफिस पर फुस हो गई फिल्म!

OMG 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 की हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन गदर 2 ने इसे कमाई के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Aug 18, 2023
pankaj tripathi Akshay Kumar film OMG 2 Box Office Collection Day 7
फिल्म का 7वें दिन का कलेक्शन सामने आया

OMG 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 रिलीज हो चुकी है। गदर 2 से मिल रही टफ कॉम्पटीशन के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पर पकड़ बनाई हुई है। OMG 2 का 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वीकडे की वजह से, कलेक्शन में काफी गिरावट नजर आ रही है।

उम्मीद की जा रही है ये कलेक्शन वीकेंड पर बेहतर होने वाला है। हर कोई तारीफ कर रहा है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। जो भी इसे देख रहा है वो इसकी तारीफ करने से नहीं थक रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी OMG 2 ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है।

7वें दिन का कितना है कलेक्शन?
अमित राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा की वकालत की मजबूती से करती है। फिल्म में अक्षय कुमार का रोल भगवान शिव के दूत में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। फिल्म OMG 2 का 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, 7वें दिन का कलेक्शन 5.25 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 84.72 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें बीते दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने बीते दिन 7.20 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कमाई में अब गिरावट आ रही है।

फिल्म में कई बदलाव करवाए गए
फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकती है। रिलीज से पहले फिल्म विवादों से घिरी हुई थी। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे थे तो वहीं फिल्म में बदलाव करते हुए उन्हें बाद में शिव के दूत के रूप में दिखाया गया। इसके साथ ही लोगों की भावनाएं आहत न हों इसके लिए भी फिल्म में कई बदलाव करवाए गए। उसके बाद फिल्म को सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दिया गया।

OMG का सीक्वल है OMG 2
OMG 2 साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। फिल्म OMG को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए OMG 2 को बनाया गया है।

Updated on:
18 Aug 2023 07:49 am
Published on:
18 Aug 2023 07:48 am