बॉलीवुड

साउथ इंडियन सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, शकीला का फर्स्ट लुक जारी

साउथ इंडियन सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, शकीला का फर्स्ट लुक जारी

less than 1 minute read
Dec 07, 2020
साउथ इंडियन सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, शकीला का फर्स्ट लुक जारी

गैंग्स ऑफ वासेपुर और मिर्जापुर जेसी वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म शकीला आ रही है। जिसमें पंकज त्रिपाठी साउथ इंडियन सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म शकीला का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। जिसमें वे एक हाथ में माइक और दूसरे हाथ में ट्राफी लिए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बायोपिक फिल्म शकीला में पंकज त्रिपाठी एक सुपरस्टार अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे। इस बारे में पंकज ने कहा मैं रोमांचित हूं कि फ़िल्म शकीला इस बार 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मैं बहुत उत्साहित हूं फिल्म के लिए, क्योंकि मैंने इस फिल्म में बहुत प्रतिभाशाली दोस्त ऋचा चड्ढा के साथ एक बार फिर से काम किया है। फिल्म मैं मेरा एक बहुत खूबसूरत किरदार है। मैं अपने कैरियर में पहली बार एक अभिनेता की भूमिका निभा रहा हूं। मैं हमेशा से पर्दे पर एक अभिनेता की भूमिका निभाना चाहता हूं।

इस फिल्म का डायरेक्शन इंद्रजीत लंकेश ने किया है। फिल्म में मलयाली सिनेमा के अभिनेता राजीव पिल्लई नजर आएंगे। डायरेक्टर ने बताया कि शकीला की जिंदगी में अचानक आए बदलाव से प्रेरित होकर उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला लिया है।

Published on:
07 Dec 2020 10:03 pm
Also Read
View All