बॉलीवुड

सैक्रेड गेम्स की सफलता के बाद सीजन 2 का हुआ ऐलान, लेकिन सैफ नहीं ये स्टार निभाएंगे लीड किरदार…

सैक्रेड गेम्स सीरीज की सक्सेस के बाद अब निर्देशक सैक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन बनाने पर विचार कर रहे हैं।

2 min read
Jul 14, 2018
pankaj tripathi to play lead role in web series secret games season 2
pankaj tripathi to play lead role in web series secret games season 2

इन दिनों विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स काफी चर्चा में हैं। इस सीरीज ने आते ही मानों इंटरनेट पर धूम मचा दी है। सैक्रेड गेम्स इंटरनेट पर सुपरहिट हो चुकी है। सैक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन का किरदार निभा रहे हैं वहीं सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इस सीरीज की सक्सेस के बाद अब निर्देशक सैक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन बनाने पर विचार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस अगले सीजन सैफ अली खान नहीं एक्टर पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

हाल में सैक्रेड गेम्स सीरीज से जुड़े एक जानकर ने बताया कि, 'मेकर्स दूसरे सीजन की प्लानिंग पहले ही कर चुके हैं। इसकी शूटिंग मुंबई में नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। पहले सीजन में गुरुजी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी दूसरे सीजन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सेंट्रल रोल में नजर आएंगे।

पहले सीजन में सिर्फ उनका वॉइस ओवर और उनके तीन सीन ही दिखाई दिए थे लेकिन क्योंकि वह मास्टरमाइंड हैं तो अगले सीजन में उन्हें मुख्यता से दिखाया जाएगा।'

गौरतलब है कि जहां वेबसीरीज लोगों द्वारा पसंद की जा रही है वहीं वह एक विवाद का शिकार भी हो गई है। वेब सीरीज में पूर्व पीएम राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्‍तेमाल का मामला सामना आया है। इसी के चलते कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस पर विरोध जताया है।

Published on:
14 Jul 2018 10:42 am
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं