बॉलीवुड

Param Sundari Movie: जान्हवी कपूर संग बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी, जानिए कैसा होगा ‘परम सुंदरी’ में किरदार

Param Sundari Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आने वाली है। इस मूवी की सारी डिटेल्स जानिए यहां।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 3:19 PM IST
Param Sundari Movie Sidharth Malhotra To Play Business Tycoon In Janhvi Kapoor Film

Param Sundari Movie: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक नई रोमांटिक कॉमेडी में काम करने के लिए तैयार हैं। इसका नाम है परम सुंदरी। जान्हवी कपूर के साथ ये उनकी पहली मूवी होगी। इसकी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी में बिजनेस टाइकून का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को लेकर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं।

परम सुंदरी के डायरेक्टर

इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा करेंगे। इस फिल्म का अस्थायी नाम 'परम सुंदरी' रखा गया है। दिनेश विजान पहले सिद्धार्थ और जान्हवी को लेकर 'स्पाइडर' नाम की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बना रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने दोनों के साथ एक रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी बनाने का फैसला किया।

परम सुंदरी में कैसा होगा रोल

कहा जा रहा है कि फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के बिजनेस टाइकून का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जान्हवी कपूर लीड रोल परम सुंदरी के किरदार में हैं, जो केरल से ताल्लुक रखती है और पेशे से एक कलाकार है।

कब शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सिद्धार्थ के साथ जल्द ही दिल्ली में शुरू होगा। इसके बाद केरल में कुछ हिस्से की शूटिंग की जाएगी। बची हुई शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी। फरवरी, 2025 तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है।

Updated on:
27 Oct 2024, 3:19 PM IST
Published on: