2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Singham Again Title Track: ‘सिंघम अगेन’ का टाइटल ट्रैक ‘विनाशम करोहम’ हुआ रिलीज, देखें बाजीराव का नया अवतार

Singham Again Title Track: अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' का टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' रिलीज हो चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 27 Oct 2024, 3:21 PM IST

Ajay Devgn Upcoming movie Singham Again Title Track Vinasham Karoham out now

Singham Again Title Track: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' का टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' रिलीज हो गया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन', 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। ट्रेलर और गाना 'जय बजरंगबली' रिलीज होने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' रिलीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: The Sabarmati Report Teaser: भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक साहसी कहानी, जल्द दिखेगी पर्दे पर

सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक

यह भी पढ़ें: Kill से भी खतरनाक मूवी लेकर आ रहे हैं शरद केलकर, संजय दत्त ने शेयर किया टीजर

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिंघम अगेन' के टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' का वीडियो साझा किया। गाने में अजय देवगन पुलिस की वर्दी पहने हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अन्य कलाकारों टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर और रणवीर सिंह के किरदारों की भी झलक देखने को मिली है। 

म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, 'भयंकर रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी।'

सिंघम अगेन रिलीज डेट

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आयेंगे। ये फिल्म 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'भूल भुलैया-3' से होगी।