बिग बॉस 13 के पारस छाबड़ा ने शहनाज से मांगी 'किस' सिद्धार्थ भी लगे शहनाज के पीछे पारस और सिद्धार्थ के बीच kiss को लेकर छिड़ी जंग
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। पहले ही दिन से ही घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शुरू के ही दिनों में तो कई कंटेस्टेंटस एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे चुके हैं। तो वहीं तीसरे दिन बिग बॉस के टॉसक 'बिग बॉस अस्पताल' से घर के सदस्यों को 2 टीमों में बांट दिया है। जिसके बाद से घर का माहौल बदला-बदला लग रहा है। लेकिन इस सब ड्रामे के बीच अब घर में छेड़खानी का माहौल भी देखा जा रहा है। घर के प्लेबॉय माने जा रहे पारस छाबड़ा पंजाबी सिंगर शहनाज गिल से किस मांगते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल तीसरे दिन टास्क के खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और सिद्धार्थ डे दिन भर के टास्क की चर्चा करते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शहनाज को कहते है कि वो सेलेब्स के साथ घर में आई ये उसके लिए अच्छी बात है। जिस पर पारस छाबड़ा शहनाज गिल से शरारत भरे अंदाज में किस मांगने लग जाते हैं। वो कहते है कि शहनाज को इस बात के लिए उनकी नाक पर किस करना चाहिए। तो वहीं सिद्धार्थ डे शहनाज को अपने गाल पर किस करने के लिए कहते हैं। जबकि शहनाज भी उनकी इस मस्ती को हेल्थी तरीके से लेती हैं।
जिसके बाद शहनाज और पारस के बीच किस को लेकर चैलेंज लग जाता है। शाहनाज उन्हें कहती है कि घर की बाकी लड़कियों से अगर वो किस ले पाते हैं तो वो भी उसे किस करेंगी। दूसरी तरफ दोनों की मस्ती को सिद्धार्थ काफी एन्जॉय करते दिखाई दिए।