बॉलीवुड

Pari Box Office Collection: पहले ही हफ्ते में मंद पड़ी अनुष्का की ‘परी’ की रफ्तार

रिलीज होने के 4 दिनों के अंदर ही दर्शकों में मूवी को लेकर रुझान कम हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2018, 9:50 AM IST
pari
pari

पिछले हफ्ते रिलीज हुई अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' पहले ही हफ्ते में पटरी से उतरती दिख रही है। फिल्म के रिलीज से पहले ये उम्मीद जताई जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन मूवी शुरुआती 4 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कुछ मंद सी पड़ गई है। फिल्म ने पहले 4 दिनों में मात्र 17.48 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले टीजर से लेकर ट्रेलर तक काफी चर्चा में थे। मूवी में अनुष्का के लुक को भी काफी पंसद किया जा रहा था। फिल्म में अनुष्का का डरावना रुप है जो दर्शकों को आकर्षित करने में तो कामयाब हो गया लेकिन कहानी हॉरर स्टोरी की तर्ज पर पूरी तरह से सटीक नहीं बैठती है।

बताते चलें कि फिल्म की कहानी शुरू होती है जहां एक परिवार अपने बेटे अर्णब (प्रम्बरता चटर्जी) की शादी के लिए एक लड़की देख कर लौट रहा है और अचानक उसकी कार एक महिला से टकराती है और उसकी मौत हो जाती है। इसी महिला की बेटी है 'परी' यानी अनुष्का शर्मा। फिल्म में किसी को भी नहीं पता है कि ये मां- बेटी शैतान है। इसलिए अर्णब इस अनजाने में उस अकेली लड़की की मदद करने के लिए अपने घर ले आता है। फिल्म में रजत कपूर की भी बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली है। फिल्म में वो एक पढ़े- लिखे तांत्रिक की भूमिका में है जो एक प्रोफेसर भी रह चुके हैं। फिल्म में वो ऐसे शैतानों को मारने की मुहिम चला रहे हैं, जिसके लिए वो अनुष्का शर्मा को ढूंढने में लग जाते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो परी फिल्म में अनुष्का शर्मा, परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर, ऋताभरी चक्रवर्ती, मानसी मुल्तानी मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आगे किस तरह की कमाई करती है।

Updated on:
8 Mar 2018, 9:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी