बॉलीवुड

डेढ़ साल तक डिप्रेशन में रही परिणीति चोपड़ा ने कर लिया था अपने आपको कमरे में बंद जानें इसके पीछे का सच!

आज परिणीति 30 साल की हो गई हैं परी ने अपने 8 साल के करियर में 10-11 फिल्में की हैं
2 min read
parineeti_chopr-1.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चुलबुली से दिखने वाली गर्ल परिणीति चोपड़ा का आज बर्थडे हैं और आज परिणीति 30 साल की हो गई हैं। परिणीति बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं,जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर एक अलग छाप छोड़ी है।
साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस के बारे में जानते है उनसे जुड़ी खास बातें..
परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं। उन्होंने जब 12वीं क्लास की परीक्षा में देशभर में टॉप किया था तब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल की है। पढ़ाई और एक्टिंग के साथ-साथ परिणीति को गाने का भी शौक रहा है। परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू'से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। परिणीति के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।

एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति नें अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातों को शेयर करते हुए बताया था कि वो विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर के रूप में जॉब करती थीं। 2009 में आई आर्थिक मंदी के उनकी नौकरी चली गई। और वो इंडिया वापस आ आईं थी। यहां आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया।
फिल्मों में काम करने के दौरान एक समय ऐसा भी आया था कि फिल्मों में कामयाबी ना मिलने के कारण उनसे फिल्में दूर हो जाती थी जिससे उनकी जिंदगी का दौर काफी बुरा चलने लगा। फिर धीरे धीरे उनके पास पैसों की इतनी तंगी आई कि खाने के लिये भी मोहताज हो गई। लेकिन आज के समय में वो एक उभरती कलाकार है और इसी के चलते वो कई फिल्में में काम भी कर रही हैं।
परिणीति चोपड़ा को फिल्म 'इशकजादे' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में परिणीति अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। परी ने अपने 8 साल के करियर में 10-11 फिल्में की हैं, जिनमें से सिर्फ 3 ही हिट हैं।
खबरें तो यह तक सुनने में आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात साल 2016 में अमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं। चरित के बारे में बता दें कि वह प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

Updated on:
22 Oct 2019 11:45 am
Published on:
22 Oct 2019 11:45 am