बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा ने लंदन जाकर लगवाई फाइजर वैक्सीन, लोगों ने लगाई क्लास

परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। ऐसे में उन्होंने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

2 min read
Jul 15, 2021
parineeti_chopra.jpg
Parineeti Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वालीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। उनकी बहन व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ वहीं हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब परिणीति ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब काफी वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहले वह वैक्सीन लगवाने के बाद काफी खुश और एक्साइटिड नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी सेल्फी भी क्लिक हैं। लेकिन तीसरी तस्वीर कुछ अलग कहानी बयां करती है। इसमें वह काउच पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके बाजू में दर्द हो रहा है। उनकी इस तस्वीर को बहन प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक किया है।

परिणीति ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है। कुछ तस्वीरें खिंचाई हैं। मुझे बहुत दर्द हो रहा है। तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने खींची है।' उनकी तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया क्योंकि उन्होंने विदेश में जाकर वैक्सीन लगवाई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वैक्सीन लंदन में और एक्टिंग इंडिया में। हद का पाखंड है।' एक यूजर ने उनसे पूछा- 'क्या इंडिया में वैक्सीन नहीं मिला।' एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें भारतीय वैक्सीन पर भरोसा नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'आपने इंडियन वैक्सीन क्यों नहीं ली। क्या आप इस पर भरोसा नहीं करतीं? आप जैसे सेलेब्स को इंडियन वैक्सीन लेनी चाहिए ताकि बाकी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए मोटिवेट हों।'

बता दें कि इस साल परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन और साइना शामिल है। हालांकि, किसी को भी दर्शकों की तरफ से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसके अलावा, उनके पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। वह टेक्स्ट फॉर यू, मैट्रिक्स 4 में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनके पास मां आनंद शीला पर आधारित एक फिल्म है।

Published on:
15 Jul 2021 01:42 pm