28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन

Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने कितना बिजनेस किया? क्या वो इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी 9' को मात दे पाई, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:09 AM IST

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 1

ये प्रेम मोल लिया बनाम गनमास्टर जी 9 (फोटो सोर्स- IMDb)

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 1: 27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर जी9' ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी। दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, लेकिन पहले दिन की कमाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। अब सवाल है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी और किस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया?

'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म के 5,631 शो सिनेमाघरों में चले।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, फिल्म ने आयुष्मान की कुछ पुरानी फिल्मों 'अंधाधुन' और 'शुभ मंगल सावधान' के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों ने पहले दिन क्रमशः 2.70 करोड़ और 2.71 करोड़ रुपये कमाए थे।

लेकिन आयुष्मान की हालिया फिल्मों से तुलना करें तो 'ये प्रेम मोल लिया' की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही। उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने 4.10 करोड़ रुपये और 'उड़ता तीर' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'थामा' 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी हुई है।

'गनमास्टर जी9' की ओपनिंग भी रही निराशाजनक

इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'गनमास्टर जी9' को लेकर भी काफी उम्मीदें थीं। इमरान की पिछली फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि उनकी नई फिल्म को भी शानदार ओपनिंग मिल सकती है।

हालांकि, सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'गनमास्टर जी9' ने पहले दिन करीब 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ट्रेड अनुमानों में फिल्म से 6 से 8 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी।

इमरान की पिछली फिल्म 'आवारापन 2' ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये कमाए थे और दुनियाभर में 213 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस लिहाज से 'गनमास्टर जी9' की शुरुआत काफी पीछे रह गई है।

बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की 'ये प्रेम मोल लिया' ने इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्मपहले दिन की कमाई
ये प्रेम मोल लिया4 करोड़ रुपये
गनमास्टर जी93.65 करोड़ रुपये

इस मुकाबले में 'ये प्रेम मोल लिया' ने करीब 35 लाख रुपये की बढ़त बनाई है। हालांकि, दोनों फिल्मों की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी। खास बात यह है कि रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन भी 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब देखना होगा कि शनिवार और रविवार को दोनों नई फिल्में अपनी कमाई में कितना उछाल ला पाती हैं।