बॉलीवुड

Corona News: पार्थ समथान पर क्वारन्टीन नियम तोड़ने का आरोप, एक्टर ने कही यह बात

Corona News: पार्थ समथान पर क्वारन्टीन नियम तोड़ने का आरोप, एक्टर ने कही यह बात.....
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2020, 5:46 PM IST
पार्थ समथान
पार्थ समथान

टीवी कलाकार पार्थ समथान पर क्वारन्टीन नियम तोड़ने का आरोप लगा है। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने बीएमसी को टैग करते हुए लिखा-"पार्थ बीएमसी के क्वारन्टीन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं ।वह अपने बीएमसी सील हाउस से बाहर निकल रहे हैं, पब्लिक फैसिलिटीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, गोरेगांव निवासियों को जोखिम में डाल रहे हैं, उनका हाउस हेल्प जो उनके साथ रह रहा था, अभी भी पॉजिटिव है, बीएमसी एक्शन लीजिए।"

इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा- "हां, मैं कोविड नेगेटिव आ गया हूं, मैं 17 दिनों से होम क्वारंटीन था ।टेक्निकली 14 दिन से ज्यादा होता है और आप पिछली रात मुझे पैनिक अटैक आया तो क्या आप मुझे डॉक्टर के पास लेकर जाएंगी? और अभी मैं पुणे में अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहा हूं।" इस पर एक यूजर ने लिखा- "यही कारण है कि बीएमसी रूल्स और प्रबंधन समिति है, सोसाइटी में 24 घंटे की हेल्प लाइन के साथ एक क्वारन्टीन सेंटर है जहां से वह डॉक्टर को कनेक्ट कर सकता है, अगर हर कोई पार्थ की तरह बहाने देने लगेगा तो कोई नियंत्रण नहीं रहेगा।" इसके बाद पार्थ ने लिखा- "और हां जब मैं कोविड से रिकवर कर रहा हूं तो मैं ज्यादा सुरक्षित इंसान हूं । आपसे भी ज्यादा सुरक्षित हूं, तो प्लीज किसी को भी खतरा कहने से पहले अपने फैक्टस चेक कर लें। आप सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।

आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी फेम एक्टर पार्थ समथान कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह इस टीवी शो में अनुराग बसु का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि अब वह कोरोना से ठीक हो चुके हैं। लेकिन शूटिंग पर जाने से पहले कुछ और दिन घर पर रह कर आराम करना चाहते हैं ।क्योंकि वह फिलहाल कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं । एक्टर ने 12 जुलाई को कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें वे संक्रमित पाए गए थे ।इसी के साथ ही शो की शूटिंग रोक दी गई थी वहीं अन्य टीम मेंबरों का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया था।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा