बॉलीवुड

जब महेश भट्ट को मनाने के लिए बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़ पड़ी थी परवीन बॉबी, खो बैठी थी सुध बुध

परवीन बॉबी के संबंध कबीर बेदी और डैनी जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ तो रहे ही इसके अलावा वो महेश भट्ट से भी काफी लंबे समय तक जुड़ी रही।
3 min read
• •
Updated: 25 Sep 2021, 11:19 PM IST
Parveen Babi unknown facts
Parveen Babi unknown facts

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट का नाता हमेशा विवादों से रहा है। वे अपनी फिल्मों से कम प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहे है। उनके अफेयर्स चर्चा का विषय भी बने रहे है। फिर चाहे बात परवीन बाबी के साथ की हो या फिर बेटी पूजा भट्ट के साथ सरेआम लिपलॉक, महेश भट्ट का नाम इन सभी के साथ जुड़ चुका है। लेकिन परवीन बाबी के साथ उनके रोमांस आज भी इंडस्ट्री में सुने जा सकते है। परवीन बाबी फिल्म में काम करने के दौरान ही शादीशुदा रहे महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। उनके प्यार में वो इस कदर दीवानी थीं कि एक बार तो उन्हें मनाने के लिए बेडरूम से बिना कपड़ों के ही बाहर निकल आई थीं। आखिर क्या था वो माजरा..

महेश भट्ट की दीवानी थीं परवीन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परवीन बॉबी, शादीशुदा महेश भट्ट को दिलोंजान से चाहती थीं। महेश भट्ट ने भी परवीन के लिए अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ दिया था। लेकिन इसी दौरान परवीन को एक मानसिक बीमारी ने जकड़ लिया, जिससे वो कभी बाहर नहीं आ सकीं।

एक शर्त की वजह से नाराज हो गए थे महेशभट्ट

महेश भट्ट ने परवीन के साथ हुए संबंध का खुलासा करते हुए बताया था कि परवीन के साथ रहने के दौरान एक शर्त की वजह से वो नाराज होकर बेडरूम से बाहर चले गए थे। उन्होने बताया कि उस रात परवीन संबंध बनाना चाहती थी। और हम एक-दूसरे के करीब भी आए लेकिन तभी आखों में भरे आंसू के साथ परवीन ने कहा- 'महेश या तो मैं या फिर यूजी?' परवीन की इस बात को सुन मैं सन्न रह गया था मैंने बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गया। परवीन ने मुझे मनाने के लिए मुझे रोकने को कोशिश की यहां तक कि वो बिना कपड़ों के बाहर तक दौड़ लगाते आ गई। लेकिन इसके बाद भी मैं बिना परवाह किए आगे बढ़ गया। और इसके कुछ महिनों के बाद ही महेश और परवीन का ब्रेकअप हो गया था।

अंतिम क्षणों में सभी ने छोड़ दिया साथ

कहा जाता है कि अंतिम क्षणों में सभी ने परवीन का साथ छोड़ दिया था। यहां तक की महेश भट्ट ने भी। लेकिन किसी समय परवीन महेश भट्ट के प्यार में इस कदर पागल थी कि एक बार तो वह बिना कपड़ों के ही महेश भट्ट के पीछे दौड़ती हुई रोड़ पर आ गई थीं। महेश भट्ट के छोड़ने के बाद परवीन जिंदगी भर कुंवारी की कुंवारी ही रहीं। 55 साल की उम्र में परवीन का निधन हो गया और इसके बाद उनका मृत शरीर 3 तक उनके फ्लैट में पड़ा रहा था। जब कई दिनों तक परवीन घर से बाहर नहीं निकली तो पुलिस को सूचना लगी। हालांकि आज तक परवीन की मौत का राज किसी के सामने नहीं आया है।

Published on: