बॉलीवुड

Naina Banjare Song: ‘पटाखा’ का रोमांटिक गाना ‘नैना बंजारे…’ हुआ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

फिल्म 'पटाखा' का इन गानों से पहले ट्रेलर किया गया है। इसमें कॉमेडी का और देसी तड़का जबरदस्त देखने को मिला।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 6:42 PM IST
Pataakha
Pataakha

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'पटाखा' का पहला रोमांटिक गाना 'नैना बंजारे...' रिलीज किया जा चुका है। इसमें सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसे सान्या मल्होत्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले फिल्म के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। इसमें मलाइका का आइटम नंबर 'हैलो हैलो...', 'बलमा...' और होली सॉन्ग 'गली गली...' जारी किया जा चुका है। इन सभी गानों को फैंस ने खूब पसंद किया है।

'नैना बंजारे...' है बेहद रोमांटिक सॉन्ग

फिल्म 'पटाखा' का गाना 'नैना बंजारे...' बेहद रोमांटिक गीत है। इसे सुन आप इसमें ही खो जाएंगे। इसमें अभिषेक दुहन, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान, सानंद वर्मा के बाच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को सान्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी। 'नैना बंजारे...' को अरिजीत ने अपनी आवाज दी है। वहीं लीरिक्स गुलजार के हैं।

मूवी में कॉमेडी का जबरदस्त डोज है

फिल्म 'पटाखा' का इन गानों से पहले ट्रेलर किया गया है। इसमें कॉमेडी का और देसी तड़का जबरदस्त देखने को मिला। कॉमेडी से सराबोर यह फिल्म राजस्थान के एक छोटे से गांव की दो बहनों की कहानी है। जहां ये दोनों हमेशा ही एक-दूसरे से लड़ती-झगड़ती रहती हैं। लेकिन बाद में इन्हें एहसास होता है कि ये एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं। इसमें देखने के लिए ये दिलचस्प यह है कि ये दोनों बहनें एक ही घर में शादी कर लेती हैं। जिससे इन्हें बहुत पछतावा होता है। इसमें सान्या और राधिका के अलावा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और विजय राज भी अहम किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म के निर्माता विशाल और उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

Published on: