बॉलीवुड

अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज ना होने पर गुस्सा हुईं पायल घोष, निर्देशक पर लगाया है यौन शोषण का आरोप

एक्ट्रेस पायल घोष आज वर्सोवा पुलिस थाने में निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने फिर से जाएंगी। बीती रात वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थीं। जहां महिला पुलिस अधिकारी के ना होने के कारण उनकी कंप्लेंट नहीं लिखी गई। इस बात से एक्ट्रेस काफी नाराज हैं। वहीं उनके वकील का कहना है कि अब शिकायत दर्ज नहीं हुई तो पायल थाने के बाहर ही धरना प्रदर्शन करेंगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 1:42 PM IST
Payal Ghosh To File Complaint Against Anurag Kashyap
Payal Ghosh To File Complaint Against Anurag Kashyap

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस पायल घोष खूब सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, पायल ने बॉलीवुड के बहुचर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं पायल भी लगातार अनुराग के खिलाफ ट्वीट कर रही हैं। बीती रात पायल अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची थी। जहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि थाने में महिला अधिकारी के ना होने की वजह से उनके शिकायत दर्ज नहीं की गई। लेकिन इस बात से पायल बहुत ही गुस्सा है।

पायल घोष के वकील नितिन सतपुते का कहना है आज वह अभिनेत्री संग फिर से वर्सोवा पुलिस थाने जाएंगे और अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। वकील का कहना है कि वह इस मामले से पुलिस भी सवाल करेंगे कि 'जब कोई गरीब व्यक्ति रेप करता है तो पुलिस तुंरत उसे गिरफ्तार कर लेती है। तो इस मामले में इतनी देरी क्यों की जा रही है? गरीब और अमीर के बीच पुलिस इतना फर्क क्यों कर रही है? उन्होंने यह भी बताया कि 'महिला आयोग भी उनके खिलाफ कंप्लेंट फाइल करेगी। यदि पायल के मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह थाने के बाहर ही धरना प्रदर्शन करेंगी।'

बीते दिन पायल ने ट्वीट करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछते हुए लिखा था कि 'उन्होंने एक दोषी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जो और लोगों के साथ इसी तरह की कृत्यों के लिए दोषी है। इस मामले के बाद उनसे ही सवाल और पूछताछ किए जा रहे हैं। जबिक जो दोषी है वह अपने घर में आराम कर रहा है। अंत में पायल ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि natendramodi @PMOIndia @AmitShah क्या उनके साथ न्याय होगा? #MeToo'। आपको बता दें पायल ने अनुराग कश्यप पर उनके साथ जबरदस्ती करने और उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं सुविज्ञ शर्मा जिन्हें शाहरुख खान ने भेजा कानूनी नोटिस? अनंत अंबानी संग बातचीत से जुड़ा है मामला

‘मैंने साड़ी पहनी और मेरे पिता ने फिर लेदर की बेल्ट से मारा’, रवि किशन ने सुनाया बचपन का किस्सा

‘बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से बंद किया करो’, ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार को बीच शो में कर दिया रोस्ट

1000 फीट गहरी खाई के ऊपर सलमान खान के साथ दौड़ पड़े थे सूरज बड़जात्या, ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग का खतरनाक किस्सा

‘नेटफ्लिक्स को पैसे भारत से कमाने हैं, पाकिस्तान से नहीं…’, तहसीन पूनावाला का फवाद- माहिरा की सीरीज पर फूटा गुस्सा, दी चेतावनी