बॉलीवुड

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने हत्या होने का किया जिक्र, ट्वीट में लिखा-‘छत से लटकते हुए मिल सकती है उनकी लाश’

निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी हत्या होने का जिक्र किया है। साथ एक इंटरव्यू के बारें में भी बताया है। जिसमें उन्होंने इस घटना के बारें में पहले ही जानकारी दे दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2020, 12:53 PM IST
Payal Ghosh feared murder
Payal Ghosh feared murder

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसकी वजह हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। पायल अनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। जिसके बाद से बॉलीवुड को एक और जोरदार झटका लगा है। इस खबर के सामने आने के बाद से हर तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की अलोचनाएं हो रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी हत्या होने की आशंका जताई है।

अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि है एक कुछ समय पहले उन्होंने एक मशहूर न्यूज़ पोर्टल को एक इंटरव्यू के दौरान इस पूरी घटना के बारें में बताया था। लेकिन कुछ समय बाद पायल को पता चला कि इस इंटरव्यू को छपाने के लिए पोर्टल अनुराग कश्यप की इजाजत लेगा। ट्वीट में पायल ने आगे लिखती हैं कि भारत, यदि वह छत से लटकी हुई पाई जाती हैं, तो याद रखिए कि उन्होंने सुसाइड नहीं किया होगा। #MeToo।

आपको बता दें यौन शोषण के आरोप में पायल अनुराग पर सेक्शुअसल मिसकंडक्ट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा चुकी हैं। वह मंगलवार को अपने वकील संग पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। जिसमें उन्होंने निर्देशक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग पर 376, 354, 341, 342 की IPC के सेक्शन के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में पायल सोमवार को भी पुलिस स्टेशन गई थीं, लेकिन महिला पुलिस ना मौजूद होने के कारण उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा