बॉलीवुड

पायल रोहतगी की गिफ्तारी पर फूटा सेलेब्स गुस्सा, कोएना मित्रा ने कांग्रेस को लेकर किया ऐसा ट्वीट

पायल रोहतगी गिरफ्तार, फूटा कोएना मित्रा और रीमा कागती का गुस्सा....    
2 min read
Dec 16, 2019
Payal Rohatgi
Payal Rohatgi

अभिनेत्री पायल रोहतगी को रविवार को नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से गिफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूरे देश में राजनीतिक पार्टियों भी एक-दूसरे पर निशाना साध रही थी तो सेलेब्स भी पायल का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। दरअसल, पायल ने पूर्व प्रधानम़ंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर विवादास्पद कमेंट किया था।

खुद दी गिफ्तारी की खबर
खुद पायल ने अपनी गिफ्तारी की खबर अपने ट्विटर के जरिए कन्फर्म किया था। अभिनेत्री कोएना मित्रा और डायरेक्टर रीमा कागती ने पायल का समर्थन किया है।
रीमा कागती ने ट्विटर पर लिखा,'आज तक पायल रोहतगी ने जो कहा उससे मैं कभी सहमत नहीं हुई। मुझे लगा कि वह पागल हैं। लेकिन एक लोकतंत्र में किसी को अरेस्ट करने के लिए यह तो कोई वजह नहीं हुई।'

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने लिखा, 'एक घंटे के लिए आप अपना नाम बदलकर हाफिज सईद कर लें। कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए।'

बता दें कि पायल रोहतगी ने अपनी गिफ्तारी की खबर देते हुए ट्विटर पर लिखा था,'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर विडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है जिसके बारे में जानकारी गूगल से ली थी। लगता है कि वाक स्वतंत्रता एक मजाक है।' अपने इस ट्वीट में पायल ने पीएम ऑफिस और गृह मंत्रालय को भी टैग किया था।

गौरतलब है कि पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था, क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।' पायल ने अपने दावे के पीछे एलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का भी हवाला दिया। पायल की गिफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए। बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने पायल की गिफ्तारी को लेकर गुस्सा जाहिर किया।

Updated on:
16 Dec 2019 01:29 pm
Published on:
16 Dec 2019 01:14 pm
Also Read
View All