बॉलीवुड

पायल रोहतगी ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

हाल में उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक ट्वीट जारी किया है।

2 min read
May 10, 2019
राजीव गांधी पर जारी है बयानबाजी, एक्ट्रेस ने कहा- पहले दुश्मन को गले लगाया अब राहुल गांधी मगरमच्छ के आंसू निकाल रहे हैं

देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरो पर हैं। यह चुनाव कुल 7 चरण में होगा जिसमें से 5 चरण का मतदान हो चुका है और 2 चरण का होना बाकी है। जबसे लोकसभा चुनावों के मतदान की डेट अनाउंस हुई तभी से देश की पॉलिटिक्स का माहौल गरमाया हुआ है। नेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सभी अलग-अलग पार्टियों का पक्ष लेकर सोशल मीडिया पर बहसबाजी करते नजर आ रहे हैं।

अब इस जुबानी जंग में अभिनेत्री पायल रोहतगी भी शामिल हो गई हैं और उन्होंने भी अपने विचार रखे हैं। पायल ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी अपने पिता के क़ातिल के BFF Vaiko को गले लगाते हैं सत्ता पाने के लिए और अभी यह सब मगरमच्छ के आँसू निकाल रहे हैं जब #RajivGandhi की सच्चाई बताई जा रही है।'

बता दें इससे पहले पायल ने राजीव गांधी के बहाने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। उन्होंने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था जिसमें वे शाह बानो मसले को लेकर स्वरा भास्कर को संबोधित कर रही थीं।

Published on:
10 May 2019 04:30 pm
Also Read
View All